फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लदने वाले हैं SUV गाड़ियों के दिन, जल्द ही सड़कों पर दिखेंगी बड़े परिवारों के लिए ये MPV कारें!

Mon, 20 Apr 2020 03:07 PM IST
अवधेश कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
Kia Carnival Auto Expo 2020 - फोटो : PTI (File)
Maruti Suzuki Ertiga काफी पसंद की जाने वाली कारों में से एक है। यह अपने सेगमेंट की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार है। वहीं Ertiga बेहतर माइलेज के लिए भी जानी जाती है। हालांकि आने वाले समय में इस कार को टक्कर देने के लिए 6 नई एमपीवी बाजार में आने वाली हैं। आज हम आपको इन कारों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो कुछ समय बाद सड़कों पर Ertiga को टक्कर देती दिखाई देंगी।
विज्ञापन

2 of 7
MG 360M - फोटो : Social Media

MG 360M 

एमजी मोटर ने फरवरी 2020 में हुए ऑटो एक्सपो में मल्टी पर्पज व्हीकल MG 360M को पेश किया था। यह एक 7-सीटर कार है। बता दें कि ऑटो एक्सपो में पेश की गई एमजी 360एम में हेक्टर वाला 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन था। हालांकि भारत में लॉन्चिंग के समय इस एमपीवी में 2.0 लीटर डीजल इंजन दिया जा सकता है। उम्मीद है कि कंपनी इसे 2021 में लॉन्च कर सकती है।
विज्ञापन

3 of 7
Kia MPV - फोटो : अमर उजाला

किआ एमपीवी

किआ मोटर्स एक नए मॉडल के साथ कॉम्पैक्ट एमपीवी सेगमेंट में उतरने की योजना बना रही है जो मारुति एर्टिगा से मुकाबले करेगी। किआ मोटर्स की कॉम्पैक्ट एमपीवी 7-सीटर होगी। कंपनी इसे 2021 में  बाजार में उतार सकती है। जानकारी के मुताबिक यह कॉम्पैक्ट एमपीवी सेल्टॉस के प्लेटफॉर्म पर बनेगी। कंपनी का यह भी दावा है कि यह किफायती दामों पर मिलेगी। 

4 of 7
Mahindra Marazzo based B516 mahindra ford - फोटो : Social Media

फॉर्ड-महिंद्रा की एमपीवी

फोर्ड और महिंद्रा का ज्वाइंट वेंचर तीन एसयूवी और एक एमपीवी पर काम कर रहा है। उम्मीद है कि इन्हें अगले 2-3 साल में बाजार में उतारा जाएगा। जानकारी के मुताबिक इसे 7-सीटर और 8-सीटर ऑप्शन में लॉन्च किया जा सकता है। इस नई एमपीवी में 1.5-लीटर डीजल और पेट्रोल इंजन ऑप्शन दिए जा सकते हैं। इस एमपीवी को 2021-22 में लॉन्च किया जा सकता है। फॉर्ड-महिंद्रा की इस एमपीवी को B516 कोडनाम दिया गया है। इस एमपीवी के प्लेटफॉर्म और ड्राइवट्रेन सिस्टम दोनों महिंद्रा मराजो से लिए जाएंगे। 
विज्ञापन

5 of 7
टाटा मोटर्स

टाटा एमपीवी

टाटा की नई एमपीवी हैरियर बेस्ड Omega प्लेटफॉर्म पर आधारित होगी। वहीं टाटा इस नई एमपीवी में हैरियर एसयूवी वाला 2.0-लीटर डीजल इंजन दे सकती है। कंपनी एक नए 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन पर भी काम कर रही है। नई एमपीवी 8-सीटर होगी। टाटा की यह एमपीवी साल 2022 में बाजार में उतारी जा सकती है।

 
विज्ञापन

6 of 7
Hyundai MPV - फोटो : Social

ह्यूंदै एमपीवी

ह्यूंदै इस नई एमपीवी को अर्टिगा के मुकाबले बाजार में उतार सकती है। ह्यूंदै इस एमपीवी को 2021-22 में लॉन्च कर बाजार में उतार सकती है। भारतीय बाजार में उतारने से पहले कंपनी इस एमपीवी के लिए काफी अध्ययन कर रही है।   

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Maruti Suzuki XL5 - फोटो : Social Media

टोयोटा-मारुति एमपीवी

टोयोटा और मारुति सुजुकी एक नई सी-सेगमेंट एमपीवी पर काम कर रही हैं। इसे पेट्रोल और डीजल इंजन ऑप्शन के साथ हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक पॉवरट्रेन में भी पेश किया जा सकता है। यह एमपीवी मोनोकॉक प्लेटफॉर्म पर बनाई जा सकती है। माना जा रहा है कि यह एमपीवी अर्टिगा को कड़ी टक्कर देगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें