फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BS6 इंजन के साथ Hyundai Santro लॉन्च, जानिए नये फीचर्स और कीमत

Sun, 19 Apr 2020 10:38 PM IST
अवधेश कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
Hyundai santro
Hyundai India ने अपनी एंट्री लेवल हैचबैक कार बीएस6 Hyundai Santro को लॉन्च कर दिया है। बता दें कि इस कार में काफी बदलाव किए गए हैं, वहीं इसकी कीमत में भी बढ़ोतरी की गई है। आइए जानते हैं गाड़ी की नई कीमत और फीचर्स में हुए हैं बदलाव...
विज्ञापन

2 of 4
Hyundai Santro Car - फोटो : PTI

Hyundai Santro BS6 की कीमत

कार की कीमत और फीचर्स की बात करें तो Hyundai Santro की शुरुआती कीमत 4.57 लाख रुपये है। बीएस6 ह्यूंदै सेंट्रो में ड्यूल फ्रंट एयरबैग्स, ABS, ईबीडी, रियर पार्किंग सेंसर, रियर पार्किंग कैमरा, रियर डिफॉगर, इंपेक्ट/स्पीड सेंसिंग ऑटो डोर अनलॉक/लॉक, फ्रंट सीट बेल्ट प्रीटेंशनर और स्ट्रॉन्ग बॉडी स्ट्रक्चर दिया गया है।
विज्ञापन

3 of 4
Hyundai santro

फ्रंट में डिस्क और रियर में ड्रम ब्रेक

वहीं ह्यूंदै सेंट्रो के फ्रंट में डिस्क ब्रेक दिया गया है। जबकि रियर में ड्रम ब्रेक दिया गया है। कार के फ्रंट में मैकफर्सन स्ट्रट सस्पेंशन है और पीछे की तरफ टोर्शियन बीम एक्स्ल सस्पेंशन दिया गया है। बीएस6 ह्यूंदै सेंट्रो की लंबाई 3610 एमएम, चौड़ाई 1645 एमएम, ऊंचाई 1560 एमएम और व्हीबेस 2400 एमएम है। वहीं फ्यूल टैंक कैपेसिटी की बात की बात करें, तो इसमें 35 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है।
विज्ञापन

4 of 4
Hyundai Santro

1086सीसी का 4 सिलिंडर इंजन

बीएस 6 ह्यूंदै सेंट्रो में 1086 सीसी का 4 सिलिंडर इंजन दिया गया है, जो 5500 आरपीएम पर 68 एचपी की पावर और 4500 आरपीएम पर 99 एनएम का टॉर्क जेनरेट करता है। इस हैचबैक का इंजन 5 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से लैस है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें