ब्रिटिश प्रीमियम मोटरसाइकिल निर्माता कंपनी ट्रायम्फ मोटरसाइकिल्स (Triumph Motorcycles) ने वैश्विक स्तर पर अपनी नई 2027 स्ट्रीट ट्रिपल 798 RS (2027 Street Triple 798 RS) से पर्दा उठा दिया है और साथ ही इसकी भारतीय कीमत का भी एलान कर दिया है। भारत में इस दमदार स्ट्रीटफाइटर की शुरुआती कीमत 14.39 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है। जैसा कि इसके नाम से ही स्पष्ट है, इस अपडेटेड मॉडल का सबसे बड़ा आकर्षण इसका नया और बड़ा 798 cc इंजन है, जिसने पिछले मॉडल की 765 cc यूनिट की जगह ली है। इसके अलावा, नए और हल्के चेसिस की बदौलत बाइक का वजन भी पहले के मुकाबले कम हो गया है।