2025 Tata Altroz Facelift
- फोटो : Tata Motors
2025 Tata Altroz Facelift: फीचर्स और इंटीरियर
2025 टाटा अल्ट्रोज फेसलिफ्ट में आपको काफी लग्जरी और प्रीमियम फीचर्स देखने को मिलते हैं। इसका डैशबोर्ड अब सॉफ्ट-टच मटेरियल से तैयार किया गया है और केबिन को डुअल-टोन थीम में डिजाइन किया गया है जिससे अंदर बैठते ही प्रीमियम फील आती है।
यह अपनी कैटेगरी की पहली कार है जिसमें आपको डुअल 10.25-इंच डिजिटल कॉकपिट मिलता है - जिसमें एक हरमन का इंफोटेनमेंट सिस्टम और एक डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर शामिल है। इसमें वायरलेस एपल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो सपोर्ट के साथ-साथ ऑडियवर्क्स के कस्टमाइजेबल साउंड मोड्स भी दिए गए हैं।
टाटा के अनुसार, इसका 10.25 इंच का डिजिटल क्लस्टर अपने प्रतिद्वंद्वियों की तुलना में दो गुना बड़ा है और इसमें इन-बिल्ट नेविगेशन, ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटर जैसी कई स्मार्ट फीचर्स मिलते हैं।
यह भी पढ़ें - MG Windsor Pro: एमजी विंडसर प्रो का नया एक्सक्लूसिव वेरिएंट हुआ लॉन्च, जानें कितनी है कीमत और फीचर्स