Suzuki (सुजुकी) ने जापान में 2025 Alto (ऑल्टो) का नया फेसलिफ्ट वर्जन पेश कर दिया है। ये कार दिखने में थोड़ी बदली हुई है और अब पहले से ज्यादा फीचर्स के साथ आती है। जापान में Alto एक Kei (केई) कार कैटेगरी में आती है, जिसका मतलब है कि यह साइज में छोटी, अफोर्डेबल और शहरों के लिए बेहद किफायती है। ये Alto भारत में बिकने वाली मॉडल से पूरी तरह अलग है।
2025 Suzuki Alto Facelift: इसमें क्या है नया
2025 में आई इस Alto फेसलिफ्ट को हल्का-फुल्का कॉस्मेटिक बदलाव दिया गया है, क्योंकि इसकी नौवीं जेनरेशन वर्जन 2021 में ही लॉन्च हो चुकी थी। अब इसमें नया फ्रंट ग्रिल और थोड़ा रिवाइज्ड बंपर डिजाइन देखने को मिलता है। लोवर एयर इनटेक को भी राउंड शेप में डिजाइन किया गया है जिससे ये बंपर के प्रोफाइल से मेल खाते हैं। कार के बाकी बॉडी पैनल में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया गया है। हालांकि रियर में नया रूफ स्पॉइलर जरूर जोड़ा गया है।
यह भी पढ़ें - Xiaomi YU7: शाओमी YU7 इलेक्ट्रिक एसयूवी अंतरराष्ट्रीय बाजार में लॉन्च, पहले दिन ही मिली 2.4 लाख से ज्यादा बुकिंग