फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sub Compact SUV: सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी में इन चार कारों में होगा मुकाबला, जानें स्पेसिफिकेशंस का अंतर

Wed, 06 Sep 2023 06:20 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Sub Compact SUV Cars - फोटो : For Reference Only
टाटा मोटर्स Nexon facelift (नेक्सन फेसलिफ्ट) को लॉन्च करने के लिए पूरी तरह तैयार है। यह सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी पिछले कुछ हफ्तों से काफी सुर्खियां बटोर रही है। टाटा मोटर्स ने पहले ही नेक्सन फेसलिफ्ट का खुलासा कर दिया है। जिससे अपडेटेड एसयूवी में हुए बदलावों के बारे में काफी डिटेल्स सामने आ गई हैं। हालांकि, घरेलू ऑटो निर्माता 14 सितंबर को कार की कीमत से पर्दा उठाएगा। इससे पहले, ऑटोमेकर ने 4 सितंबर से नेक्सन फेसलिफ्ट के लिए बुकिंग लेना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

2 of 6
For Reference Only - फोटो : Kia
टाटा नेक्सन फेसलिफ्ट काफी अपडेटेड डिजाइन और कई प्रीमियम फीचर्स के साथ आती है। यह न सिर्फ कॉम्पैक्ट एसयूवी की विजुअल अपील को बढ़ाता है बल्कि कार को एक हाई-टेक लुक देता है। इस अपडेटेड लुक और फीचर्स के साथ टाटा नेक्सन फेसलिफ्ट का लक्ष्य सेगमेंट में अन्य प्रतिद्वंद्वियों के साथ अपनी प्रतिस्पर्धा को फिर से मजबूत करना है, जिसमें Maruti Suzuki Brezza (मारुति सुजुकी ब्रेजा), Hyundai Venua (ह्यूंदै वेन्यू) और Kia Sonet (किआ सोनेट) शामिल हैं।

यहां हम 2023 टाटा नेक्सॉन फेसलिफ्ट, मारुति सुजुकी ब्रेजा, ह्यूंदै वेन्यू और किआ सोनेट इन चार प्रतिस्पर्धी कॉम्पैक्ट एसयूवी की स्पेसिफिकेशंस के आधार पर तुलना कर रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 6
2023 Tata Nexon Facelift - फोटो : Tata Motors
Tata Nexon facelift
टाटा नेक्सन फेसलिफ्ट कई कॉस्मेटिक अपडेट और आराम-केंद्रित फीचर्स के साथ आती है। हालांकि मैकेनिकल रूप से, एसयूवी समान पावरट्रेन को बरकरार रखती है। पेट्रोल और डीजल इंजन का विकल्प मौजूदा मॉडल जैसा ही है। 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन 118 bhp का अधिकतम पावर और 170 Nm का अधिकतम टॉर्क जेनरेट करता है। डीजल मोटर 1.5-लीटर यूनिट है जो 113 bhp का अधिकतम पावर और 160 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। हालांकि कॉम्पैक्ट एसयूवी के नए फेसलिफ्टेड मॉडल के लिए ट्रांसमिशन ऑप्शंस को बढ़ाया गया है। इनमें 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स, 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स, 6-स्पीड ऑटोमैटिक यूनिट और 7-स्पीड डीसीटी यूनिट शामिल है।

4 of 6
Maruti Suzuki Brezza - फोटो : Maruti Suzuki
Maruti Suzuki Brezza
नेक्सन फेसलिफ्ट को कड़ी टक्कर देने वालों में से एक, मारुति सुजुकी ब्रेजा पेट्रोल हाइब्रिड और पेट्रोल-सीएनजी विकल्पों में उपलब्ध है। इसमें 1.5-लीटर इंजन मिलता है जो पेट्रोल और सीएनजी दोनों पर चल सकता है। एसयूवी को 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स और 6-स्पीड ऑटोमैटिक यूनिट के ट्रांसमिशन विकल्प मिलते हैं। एसयूवी के पेट्रोल हाइब्रिड वर्जन का इंजन 101 bhp पावर और 136.8 Nm टॉर्क जेनरेट करता है। एसयूवी का पेट्रोल सीएनजी वर्जन पेट्रोल मोड में 99 bhp का पीक पावर और 136 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। सीएनजी मोड में, यह 86 bhp का अधिकतम पावर और 121.5 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है।
विज्ञापन

5 of 6
Hyundai Venue - फोटो : Hyundai
Hyundai Venue
ह्यूंदै वेन्यू तीन अलग-अलग इंजन विकल्पों के साथ उपलब्ध है: एक 1.2-लीटर पेट्रोल, एक 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल और एक 1.5-लीटर डीजल यूनिट। बड़ा पेट्रोल इंजन 81 bhp का अधिकतम पावर और 113.8 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन 118 bhp का अधिकतम पावर और 172 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। डीजल इंजन 114 bhp का अधिकतम पावर और 250 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। एसयूवी के ट्रांसमिशन विकल्पों में 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स, 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स और 7-स्पीड डीसीटी यूनिट शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Kia Sonet - फोटो : Kia India
Kia Sonet
किआ सोनेट ह्यूंदै वेन्यू के साथ इंजन ऑप्शन साझा करता है। किआ सोनेट में इन तीनों इंजनों का पावर और टॉर्क आउटपुट एक जैसा है। हालांकि, किआ सोनेट के ट्रांसमिशन विकल्प अलग हैं। यह 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स, 6-स्पीड आईएमटी, 7-स्पीड डीसीटी और 6-स्पीड ऑटोमैटिक यूनिट के विकल्प के साथ आता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें