Maruti Suzuki (मारुति सुजुकी) 23 फरवरी को नई 2022 Maruti Baleno (2022 मारुति बलेनो) लॉन्च करने के लिए पूरी तरह तैयार है। कार निर्माता ने अपनी आनेवाली प्रीमियम हैचबैक के कुछ फीचर्स का टीजर जारी किया जिससे कार के बारे में कुछ डिटेल्स का खुलासा हुआ। अब मारुति की प्रीमियम डीलरशिप नेक्सा के जरिए लीक हुई तस्वीरों से 2022 बलेनो के एक्सटीरियर और इंटीरियर की कुछ और डिटेल्स सामने आई है।
विज्ञापन
2 of 5
Maruti Suzuki Baleno Facelift 2022
लुक और डिजाइन
मारुति सुजुकी द्वारा पहले साझा किए गए 2022 बलेनो की टीजर तस्वीर से संकेत मिला था कि इसमें एक रीडिजाइन किए गए चौड़े ग्रिल दिए गए हैं। अब लीक हुई तस्वीरें इस बात की पुष्टि करती हैं कि बलेनो में एक नया फ्रंट फेस होगा जिसमें चौड़ी ग्रिल और थ्री-एलिमेंट डीआरएल के साथ हेडलाइट्स का एक नया सेट होगा। पिछले मॉडलों की तुलना में फॉगलैम्प केसिंग भी आकार में बड़ा हो गया है।
कार के साइड प्रोफाइल की बात करें तो, 2022 बलेनो कुछ कॉस्मेटिक अपग्रेड के साथ आउटगोइंग मॉडल के जैसी दिखती है। अब इसे रीडिजाइन किए गए 10-स्पोक अलॉय व्हील्स के अलावा विंडो लाइन्स पर क्रोम ट्रीटमेंट मिलता है। पीछे की तरफ, 2022 मारुति सुजुकी बलेनो को रैपराउंड टेललाइट्स का एक नया सेट मिलता है जो एलईडी हैं। रियर बंपर में भी डिजाइन में बदलाव किए गए हैं।
विज्ञापन
3 of 5
Maruti Suzuki Baleno Facelift 2022
- फोटो : For Reference Only
इंटीरियर और फीचर्स
सबसे बड़ा बदलाव 2022 मारुति सुजुकी बलेनो के केबिन में देखने को मिलता है। डुअल-टोन डैशबोर्ड पर अब मारुति के नए 9-इंच डिजिटल टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम का दबदबा है। इसमें क्रोम ट्रीटमेंट भी है जो डैशबोर्ड की पूरी चौड़ाई तक दिया गया है। कुछ अन्य अहम बदलाव की बात करें तो नए डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, नए स्टीयरिंग व्हील और क्लाइमेट कंट्रोल के लिए नए स्विच हैं। अपहोल्स्ट्री में भी बदलाव किया गया है, जो नई बलेनो के इंटीरियर को एक नया लुक देता है।
सनरूफ नहीं मिलेगा
2022 बलेनो की लीक हुई तस्वीरों ने एक और बात की पुष्टि हुई है कि प्रीमियम हैचबैक में कोई सनरूफ नहीं दिया जाएगा।
मारुति पहले ही बता चुकी है कि नई बलेनो 360 व्यू कैमरा और एक हेड अप डिस्प्ले (एचयूडी) स्क्रीन के साथ आएगी, जो इस सेगमेंट में ब्रांड की किसी भी कार के लिए पहली बार होगी। मारुति ARKAMYS द्वारा संचालित सराउंड सेंस भी पेश करेगी, जो नई बलेनो के अंदर बैठे लोगों के लिए एक प्रीमियम साउंड एक्सपीरियंस का दावा करती है।
कलर ऑप्शन
लीक हुई तस्वीरों के मुताबिक 2022 बलेनो को छह कलर ऑप्शन में पेश किया जाएगा। इनमें पर्ल आर्कटिक व्हाइट, स्प्लेंडिड सिल्वर, ग्रैंड्योर ग्रे, सेलेस्टियल ब्लू, ऑपुलेंट रेड और लक्स बेज शामिल हैं।
मुकाबला
मारुति ने 2022 बलेनो की बुकिंग पहले ही शुरू कर दी है। लॉन्च होने पर भारतीय बाजार में इसका मुकाबला Tata Altroz, Hyundai i20 और Honda Jazz जैसी कारों से होगा।