फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुद से चार्ज होगी यह कार: लेक्सस ने भारत में लॉन्च की 2022 Lexus NX 350h हाइब्रिड एसयूवी, जानें कीमत और फीचर्स

Wed, 09 Mar 2022 06:45 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
2022 Lexus NX 350h - फोटो : Lexus
Lexus India (लेक्सस इंडिया) ने बुधवार को 2022 Lexus NX 350h (2022 लेक्सस एनएक्स 350एच) हाइब्रिड एसयूवी को भारत में लॉन्च कर दिया है। अपने नए अवतार में Lexus NX 350h एसयूवी को एक्सटीरियर तौर पर कई डिजाइन अपडेट मिलते हैं। इसके साथ ही एक हाइब्रिड पावरट्रेन के साथ उतारा गया है। लेक्सस का कहना है कि हाइब्रिड यूनिट सेल्फ-चार्जिंग है और इसे चार्ज करने के लिए हर बार प्लग-इन करने की जरूरत नहीं पड़ती है। 
विज्ञापन

2 of 6
2022 Lexus NX 350h - फोटो : Lexus
हाइब्रिड इंजन और पावर
2022 Lexus NX 350h एसयूवी में 2.5-लीटर 4-सिलेंडर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन मिलता है और इसे एक इलेक्ट्रिक मोटर के साथ जोड़ा गया है। यह कार लगभग 55 किलोमीटर की इलेक्ट्रिक-ओनली रेंज देती है। यह इंजन 192 hp का पावर जेनरेट कर सकता है। ऑल-व्हील-ड्राइव में पेट्रोल और हाइब्रिड यूनिट का कंबाइंड आउटपुट 244 hp है। यह इंजन 6-स्टेप ई-सीवीटी ट्रांसमिशन के साथ आता है। लेक्सस एक हरे-भरे भविष्य के लिए अपनी प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है। कंपनी का कहना है कि वह 2050 तक कार्बन न्यूट्रल होना चाहती है और उसके ग्लोबल पोर्टफोलियो में वर्ष 2025 तक सिर्फ ईवी होंगे। 
विज्ञापन

3 of 6
2022 Lexus NX 350h - फोटो : Lexus
लुक और डिजाइन
2022 Lexus NX 350h के लुक को कई बदलावों के साथ अपडेट किया गया है। इनमें सिंगल-पीस एलईडी हेडलैम्प्स में इंटीग्रेटेड डीआरएल का एक नया सेट, नए एलईडी टेललाइट्स जो एक लाइट बार से जुड़े होते हैं, और स्पिंडल ग्रिल के लिए एक यू-टाइप पैटर्न जो आकार में बड़ा हो गया है। 

4 of 6
2022 Lexus NX 350h - फोटो : Lexus
इंटीरियर और फीचर्स
2022 Lexus NX 350h एसयूवी के इंटीरियर को भी अपग्रेड किया गया है। अब इसमें 14.0-इंच का बड़ा इंफोटेनमेंट सिस्टम, इलेक्ट्रिक फोल्डिंग रियर सीट, पैनोरमिक सनरूफ और कस्टमाइजेबल एंबियंट लाइटिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसमें 360-डिग्री पार्किंग कैमरा, हेड-अप डिस्प्ले, वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले, वायरलेस चार्जिंग, 64 कलर एम्बिएंट लाइटिंग भी मिलती है। ज्यादा स्पेस देने के लिए एसयूवी की पिछली सीटें फोल्डिंग फीचर के साथ आती हैं। 
विज्ञापन

5 of 6
2022 Lexus NX 350h - फोटो : Lexus
कितनी है कीमत
भारतीय बाजार में 2022 Lexus NX 350h एसयूवी को 64.90 लाख रुपये की एक्स-शोरूम कीमत पर लॉन्च किया गया है। एसयूवी के टॉप-स्पेक एफ-स्पोर्ट वैरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 71.60 लाख रुपये तक जाती है। जबकि मिड-स्पेक ट्रिम लग्जरी वैरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 69.50 लाख तय की गई है।  2022 Lexus NX 350h एसयूवी के लिए बुकिंग जनवरी में शुरू की गई थी। कंपनी का दावा है कि इसे अब तक ग्राहकों की काफी उत्साहजनक प्रतिक्रिया मिली है। 
 
2022 Lexus NX 350h वैरिएंट्स एक्स-शोरूम कीमत (रुपये)
Exquisite 64.90 लाख
Luxury 69.50 लाख
F-Sport 71.60 लाख
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
2022 Lexus NX 350h - फोटो : Lexus
मुकाबला
2022 Lexus NX 350h एसयूवी प्रीमियम एसयूवी सेगमेंट में Mercedes GLC (मर्सिडीज जीएलसी), नई Audi Q5 facelift (ऑडी क्यू5 फेसलिफ्ट), BMW X3 (बीएमडब्ल्यू एक्स3) और Volvo XC60 (वोल्वो एक्ससी60) जैसी कारों से मुकाबला करेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें