फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BMW G 310 R 2022: बीएमडब्ल्यू ने लॉन्च की नई स्पोर्ट्स बाइक, जानें कीमत और फीचर्स, KTM 390 Duke को देगी टक्कर

Fri, 15 Jul 2022 03:34 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

2022 BMW G 310 R स्ट्रीट नेकेड बाइक को अंतरराष्ट्रीय बाजार में लॉन्च करने के बाद BMW Motorrad ने अब अपनी इस नई बाइक को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है।
विज्ञापन
1 of 6
2022 BMW G 310 R - फोटो : BMW Motorcycles
2022 BMW G 310 R स्ट्रीट नेकेड बाइक को अंतरराष्ट्रीय बाजार में लॉन्च करने के बाद BMW Motorrad ने अब अपनी इस नई बाइक को भारतीय बाजार में 2.70 लाख रुपये की एक्स-शोरूम पर लॉन्च किया है। इस कीमत पर, मोटरसाइकिल पिछले मॉडल की तुलना में 5,000 रुपये महंगी है। नए सालाना अपडेट के साथ, मोटरसाइकिल को नए कलर ऑप्शंस के साथ उतारा गया है। बाइक अब तीन रंगों- रेसिंग ब्लू, रेसिंग रेड और कॉस्मिक ब्लैक 2 रंगों में खरीदने के लिए उपलब्ध है। 

 
विज्ञापन

2 of 6
2022 BMW G 310 R - फोटो : BMW Motorcycles
नई बाइक में नई कलर स्कीम के अलावा अन्य कोई बदलाव नहीं किया गया है। मोटरसाइकिल में वही 313cc, सिंगल-सिलेंडर इंजन मिलता है जो 33.5bhp का पावर और 28Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इंजन एक स्लिपर क्लच के साथ 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ आता है। यही इंजन G 310 GS मोटरसाइकिल में भी इस्तेमाल किया गया है जो एक एडवेंचर टूरिंग बाइक है।
विज्ञापन

3 of 6
2022 BMW G 310 R - फोटो : BMW Motorcycles
2022 BMW G 310 R स्ट्रीट नेकेड बाइक में 17- इंच के अलॉय व्हील्स मिलते हैं जो फ्रंट में यूएसडी और रियर में मोनोशॉक सस्पेंसन के साथ आते हैं। ब्रेकिंग के लिए, दोनों पहियों में सिंगल डिस्क का इस्तेमाल किया गया है। 

4 of 6
2022 BMW G 310 R - फोटो : BMW Motorcycles
मोटरसाइकिल में डुअल चैनल ABS मिलता है जो इसकी सुरक्षा को बढ़ाता है और यह बाइक के स्टैंडर्ड किट का हिस्सा है। अन्य प्रमुख फीचर्स की बात करें तो बाइक एक फुल-एलईडी लाइटिंग सिस्टम, एडजस्ट करने वाले क्लच और ब्रेक लीवर, और एक फुल डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के साथ आती है। 
विज्ञापन

5 of 6
2022 BMW G 310 R - फोटो : BMW Motorcycles
रेड और व्हाइट कलर विकल्पों में रेड कलर के फ्रेम और पहिए भी मिलते हैं, जो इस मोटरसाइकिल को और ज्यादा आकर्षक बनाते हैं। इसके स्टाइल की बात करें तो, यह स्क्वाटिंग स्टांस, लो-स्लंग हेडलैंप, मस्कुलर फ्यूल टैंक सेक्शन और रेक्ड व स्टब्बी टेल वाले हिस्से के साथ बिग-डैडी S 1000 R सुपर नेकेड से प्रेरित है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
2022 BMW G 310 R - फोटो : BMW Motorcycles
नई 2022 G 310 R के लॉन्च के साथ, BMW Motorrad भारतीय बाजार में KTM 390 Duke और Kawasaki Z400 जैसी बाइक्स को टक्कर देना चाहती है। इस बीच, कंपनी शुक्रवार को भारत में अपनी नई G 310 RR, G 310 R के फुली-फेयर्ड वर्जन के लॉन्च के लिए कमर कस रही है। बाइक की कीमत लगभग 2.90 लाख (एक्स-शोरूम) होने की संभावना है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें