फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2020 Hyundai i20 vs Tata Altroz: कौन है प्रीमियम हैचबैक सेगमेंट की बादशाह, खरीदने से पहले पढ़ें दोनों कारों का बेस्ट कंपैरिजन

Mon, 09 Nov 2020 03:16 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
2020 Hyundai i20 vs Tata Altroz - फोटो : Amar Ujala
नई पीढ़ी की प्रीमियम हैचबैक ह्यूंदै i20 लॉन्च हो चुकी है। वहीं इसकी शुरुआती कीमत 6.79 लाख रुपये से 10.59 लाख रुपये तक है। इस सेगमेंट में यह पहली कार है जो पांच ट्रांसमिशन ऑप्शंस के साथ लॉन्च हुई है। इसका सबसे कड़ा मुकाबला Maruti Baleno, Tata Altroz, Volkswagen Polo और Honda Jazz से है। टाटा अल्ट्रोज को 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिल चुकी है। वहीं अल्ट्रोज की बिक्री में लगातार इजाफा हो रहा है। पिछले महीने अक्तूबर में कंपनी ने अल्ट्रोज की 6730 यूनिट्स की बिक्री की। आइए जानते हैं क्या नई i20 कार टाटा अल्ट्रोज को दे पाएगी टक्कर...
विज्ञापन

2 of 8
Hyundai i20 2020 - फोटो : Hyundai India

स्पेस

  i20 Altroz
लंबाई 3,995 एमएम 3,990 एमएम
चौड़ाई 1,775 एमएम 1,755 एमएम
ऊंचाई 1,505 एमएम 1,523 एमएम
व्हीलबेस 2,580 एमएम 2,501 एमएम
बूट स्पेस 311-लीटर 345-लीटर
  •  नई ह्यूंदै i20 की लंबाई टाटा अल्ट्रोज से पांच एमएम ज्यादा है
  • जबकि i20 की चौड़ाई 20 एमएम ज्यादा है
  • वहीं ऊंचाई के मामले में अल्ट्रोज बाजी मारती है।
  • व्हीलबेस आई20 का ज्यादा है।
  • बूटस्पेस की बात करें तो अल्ट्रोज में 345 लीटर का स्पेस मिलता है।
विज्ञापन

3 of 8
Tata Altroz - फोटो : Tata Motors

किसमें हैं सबसे ज्यादा फीचर

ह्यूंदै i20

नई पीढ़ी की ह्यूंदै i20 के स्पोर्ट्ज वैरियंट में 8-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और एस्टा और एस्टा (ओ) ट्रिम्स में 10.25 इंच की यूनिट मिलती है। इसके अलावा 50 कनेक्टेड फीचर्स के साथ ब्लूलिंक कनेक्टिविटी सूट, क्रूज कंट्रोल, एयर क्वॉलिटी इंडीकेटर के साथ ऑक्सीबूस्ट एयर प्यूरीफायर, ऑटोमैटिक हेडलैंप्स, हाइट एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, ऑटोमैटिक एसी, रिअर एसी वेंट्स, फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट पैनल, पुश-बटन स्टार्ट/स्टॉप, स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल्स, ब्लू एंबियट लाइटिंग, बोस साउंड सिस्टम, वायरलैस चार्जंग पैड, पडल लैंप, ऑटो फोल्डिंग आउटसाइड रिअरव्यू मिरर, एयर प्यूरीफायर, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम और इलेक्ट्रिक सनरूफ का फीचर मिलता है।

टाटा अल्ट्रोज

टाटा अल्ट्रोज में 7-इंच का टचस्क्रीन सिस्टम मिलता है, जो एपल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो को स्पोर्ट करता है। वहीं कंपनी ने 6.6 लाख रुपये की कीमत में XM+ वैरियंट को 7-इंच टचस्क्रीन सिस्टम के साथ लॉन्च किया है। इसके अलावा अल्ट्रोज में मीडिया और नेविगेशन मिररिंग सिस्टम के साथ 7-इंच की टीएफटी कलर एमआईडी (मल्टी इन्फॉरमेशन डिस्प्ले), पुश बटन स्टार्ट/स्टॉप, ऑटोमैटिक एयर कंडीशनिंग सिस्टम, इलेक्ट्रिक टेलगेट रिलीज, रेन सेंसिंग वाइपर्स, हारमन साउंड सिस्टम, हाथ में पहनी जा सकने वाली वियरेबल की जैसे फीचर मिलते हैं।
 

4 of 8
Tata Altroz - फोटो : Tata Motors

सेफ्टी सिस्टम

ह्यूंदै i20

नई ह्यूंदै आई20 में डुअल फ्रंट एयरबैग्स, एबीएस के साथ ईबीडी, स्पीड अलर्ट सिस्टम, रिवर्स पार्किंग सेंसर्स स्टैंडर्ड मिलते हैं। वहीं टॉप एंड वैरियंट में 6-एयरबैग्स, एबीएस के साथ ईबीडी, व्हीकल स्टैबिलिटी मैनेजमेंट के साथ इलेक्ट्रॉनिक स्टैबिलिटी कंट्रोल, हिल स्टार्ट असिस्ट, रिअर पार्किंग कैमरा जैसे फीचर मिलते हैं।

टाटा अल्ट्रोज

वहीं अल्ट्रोज की बात करें, तो इसमें डुअल फ्रंट एयरबैग्स, ईबीडी के साथ एबीएस, कॉर्नर स्टैबिलिटी कंट्रोल, रिवर्स पार्किंग सेंसर्स, ड्राइवर और को ड्राइवर सीट बेल्ट रिमाइंडर जैसे फीचर मिलते हैं। वहीं सबसे खास बात यह है कि प्रीमियम हैचबैक सेगमेंट में अल्ट्रोज अकेली ऐसी गाड़ी है, जिसे ग्लोबल NCAP सेफ्टी रेटिंग में 5-स्टार मिल चुके हैं।
 
विज्ञापन

5 of 8
Hyundai i20 2020 - फोटो : Hyundai India

किसमें है दमदार पेट्रोल इंजन             

  इंजन गियरबॉक्स पावर टॉर्क
i20 Kappa 1.2-लीटर 5-मैनुअल ट्रांसमिशन/IVT 82 बीएचपी/ 87 बीएचपी 115 एनएम
i20 Turbo 1.0-लीटर आईएमटी/ 7- ड़ीसीटी 119 बीएचपी 172 एनएम
Altroz 1.2-लीटर 5-मैनुअल ट्रांसमिशन 85 बीएचपी 113 एनएम
  •  टाटा अल्ट्रोज में कंपनी ने अभी तक टर्बो पेट्रोल इंजन नहीं दिया है, जबकि आई20 दमदार टर्बो इंजन के साथ आती है।
  • वहीं अल्ट्रोज में ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन नहीं मिलता है।
  • ह्यूंदै आई20 में नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन मिलता है, जो इंटेलिजेंट वैरियेबल ट्रांसमिशन (आईवीटी) के साथ आता है। हालांकि यह इंजन अल्ट्रोज के मुकाबले कम पावरफुल है।
विज्ञापन

6 of 8
Tata Altroz - फोटो : Tata Motors

दोनों कारों का डीजल इंजन

  • आई20 में 1.5 लीटर डीजल इंजन मिलता है, जो 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ आता है। यह इंजन 99 बीएचपी की पावर और 240 एनएम का टॉर्क देता है।      
  • वहीं टाटा अल्ट्रोज में 1.5 लीटर डीजल इंजन के साथ 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन मिलता है, यह इंजन 89 बीएचपी की पावर और 200 एनएम का टॉर्क देता है।
  • देखा जाए तो आई20 का डीजल इंजन टाटा अल्ट्रोज से ज्यादा दमदार है।
  • वहीं आई20 में 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन मिलता है।  
विज्ञापन

7 of 8
Hyundai i20 hatchback - फोटो : Hyundai

फ्यूल एफिशियंसी

  • i20 का 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन 20.25 किमी प्रति लीटर का माइलेज देता है।
  • i20 का 1.2 लीटर मैनुअल पेट्रोल इंजन 20.35 किमी प्रति लीटर का माइलेज देता है।
  • i20 का 1.2 लीटर पेट्रोल iVT इंजन 19.65 किमी प्रति लीटर का माइलेज देता है।
  • i20 डीजल 25.2 किमी प्रति लीटर का माइलेज देती है।
  • वहीं अल्ट्रोल पेट्रोल 19.05 किमी प्रति लीटर का माइलेज देती है।       
  • अल्ट्रोज डीजल कार 25.11 किमी प्रति लीटर का माइलेज देती है।
विज्ञापन

8 of 8
Hyundai i20 hatchback - फोटो : Hyundai

कीमत

  • नई ह्यूंदै i20 के पेट्रोल इंजन की कीमत 6.8 लाख रुपये से 9.7 लाख रुपये तक है।
  • जबकि ह्यूंदै i20 पेट्रोल टर्बो इंजन की कीमत 8.8 लाख रुपये से 11.18 लाख रुपये तक है।
  • ह्यूंदै i20 के डीजल मॉडल की कीमत 8.2 लाख रुपये से 10.6 लाख रुपये तक है।
  • टाटा अल्ट्रोज के पेट्रोल मॉडल की कीमत 5.44 लाख रुपये से 7.89 लाख रुपये तक है।
  • अल्ट्रोज के डीजल मॉडल की कीमत 6.99 लाख रुपये से 9.09 लाख रुपये तक है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें