2020 Honda City की आधिकारिक लॉन्चिंग 15 जुलाई को होनी है, कंपनी ने इसकी बुकिंग भी शुरू कर दी है। कंपनी की वेबसाइट के जरिए सिर्फ 5,000 रुपये की टोकन राशि में इस कार को बुक किया जा सकता है। होंडा कार डीलरशिप पर इस सेडान कार को बुक करने के लिए लगभग 21,000 रुपये की टोकन राशि देनी होगी। नई होंडा सिटी को ASEAN NCAP में 5-स्टार रेटिंग मिल चुकी है। इसे बनाने में अल्ट्रा हाई टेंसिल स्ट्रेंथ स्टील फ्रेम की इस्तेमाल किया गया है। पांचवी पीढ़ी की होंडा सिटी को तीन वैरिएंट्स V, VX और ZX में लॉन्च किया जाएगा। वहीं अब इनके हर वैरिएंट्स के फीचर्स का भी खुलासा हो गया है। जानते हैं होंडा सिटी के हर वैरिएंट में आ रहे फीचर्स के बारे में...