TVS Apache RTR160
- फोटो : TVS
TVS Apache RTR160 स्पेसिफिकेशन
TVS Apache RTR 160 4V में BS6 कंप्लाइंट वाला 159.7सीसी सिंगल-सिलिंडर, 4-स्ट्रोक, 4-वाल्व, ऑयल-कूल्ड SI इंजन दिया है। TVS Apache RTR 160 4V BS6 का इंजन 8250 आरपीएम पर 16.02 पीएस की पावर और 7250 आरपीएम पर 14.12 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। इसका इंजन 5-स्पीड गियरबॉक्स से लैस है। बाइक में 12 लीटर का फ्यूल टैंक मिलता है। TVS Apache RTR 160 4V के ड्रम वैरिएंट की दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 1,02,950 रुपये है। वहीं, इसके डिस्क वैरिएंट की कीमत 1,06,000 रुपये है। वहीं यह बाइक भी 50 किमी प्रति लीटर तक का माइलेज देती है।