फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Teachers Day 2022: टीचर्स डे पर अपने शिक्षक को दें यूजफुल गिफ्ट्स, हमेशा उनकी कार में आएंगे काम

Sun, 04 Sep 2022 03:00 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

5 सितंबर पर छात्र इस दिन अपने शिक्षकों को फूल, गिफ्ट, पेन, डायरी, घड़ी या फोटो फ्रेम जैसे नॉर्मल तोहफे देकर उनका धन्यवाद करते हैं लेकिन अगर आप अपने फेवरेट टीचर के फेवरेट स्टूडेंट बनना चाहते हैं तो आप लीक से हटकर बेस्ट और यूजफुल तोहफे दे सकते हैं। 
 
विज्ञापन
1 of 7
टीचर्स डे - फोटो : सोशल मीडिया
5 सितंबर को इंडिया में टीचर्स डे मनाया जाता है। आमतौर पर छात्र इस दिन अपने शिक्षकों को फूल, गिफ्ट, पेन, डायरी, घड़ी या फोटो फ्रेम जैसे नॉर्मल तोहफे देकर उनका धन्यवाद करते हैं लेकिन अगर आप अपने फेवरेट टीचर के फेवरेट स्टूडेंट बनना चाहते हैं तो आप लीक से हटकर बेस्ट और यूजफुल तोहफे दे सकते हैं। 

 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
टीचर्स डे पर गिफ्ट - फोटो : सोशल मीडिया
की-चेन
छात्र जीवन में बच्चों के पास ज्यादा पैसे नहीं होते हैं लेकिन फिर भी बच्चे सेविंग करके पैसे जोड़कर अपने टीचर्स को कुछ देना चाहते हैं तो इस लिस्ट में सबसे सस्ता गिफ्ट की चेन है। ये आसानी से कहीं पर भी मिल जाते हैं और इनकी खासियत ये है कि की-चेन की काफी बड़ी रेंज मिल जाती है जिससे आप अपने टीचर को आपकी पसंद का की-चेन गिफ्ट कर सकते हैं। चाहें तो इसे कस्टमाइज्ड भी करवाया जा सकता है और इसमें आप अपने टीचर के साथ अपना नाम, फोटो या ऐसी कोई भी मेमोरी को सहेज कर अपने फेवरेट टीचर को दे सकते हैं। 

 
विज्ञापन

3 of 7
कार परफ्यूम - फोटो : सोशल मीडिया
कार परफ्यूम
कुछ लोग कार में खाना खाते हैं और उस समय कुछ चीजें कार में गिर जाती हैं और बाद में उसके कारण कार में स्मैल आती है। आप भी अपनी टीचर को कार परफ्यूम गिफ्ट दे सकते हैं जिससे उनकी कार हमेशा अच्छी खुशबू से महकती रहेगी। परफ्यूम में काफी ऑप्शन आपको मिल जाएंगे और ये आपकी जेब पर ज्यादा भारी भी नहीं पड़ेगा। 

 

4 of 7
यूएसबी चॉर्जर - फोटो : सोशल मीडिया
यूएसबी चार्जर 
कई वेबसाइट्स के साथ ही कार एक्सेसरीज़ दुकानों पर यूएसबी चार्जर आसानी से मिल जाते हैं। इसमें कार ड्राइव करने के दौरान फोन चार्ज करने के साथ ही कई और फीचर्स भी होते हैं जो आपके टीचर की कार को और बेहतर बना देंगे। इसके साथ ही जब भी आपके टीचर अपनी कार को ड्राइव करेंगे तो उस समय आपके दिये गिफ्ट से उनका फोन हमेशा ऑन रहेगा और आपके पसंदीदा टीचर कार ड्राइव करते समय भी आपके टच में रह पाएंगे। 

 
विज्ञापन

5 of 7
फोन होल्डर - फोटो : सोशल मीडिया
फोन होल्डर
ज्यादातर लोग कार चलाते समय मैप का यूज करते हैं लेकिन फोन सही से ना हैंडल कर पाने के कारण ड्राइविंग करने में परेशानी होती है। अगर आपके टीचर भी ऐसे ही अपनी कार ड्राइव करते समय परेशान होते हैं तो आप इस टीचर्स डे पर अपने टीचर को फोन होल्डर दे सकते हैं। इस गिफ्ट से उनकी परेशानी भी दूर हो जाएगी और आपके यूजफुल गिफ्ट से टीचर इम्प्रेस भी ज़रूर होंगे।

 
विज्ञापन

6 of 7
टायर इनफ्लेटर - फोटो : सोशल मीडिया
टायर इनफ्लेटर
अगर आप अपने टीचर को काफी ज्यादा पसंद करते हैं और आप उनकी सुरक्षा भी चाहते हैं तो आप उनकी कार के लिए उन्हें इस टीचर्स डे पर टायर इनफ्लेटर गिफ्ट कर सकते हैं। इसका काम कार या बाइक में हवा कम होने पर हवा भरना होता है और यकीन मानिये ये गिफ्ट आपके टीचर के हमेशा काम आएगा और हमेशा आपकी याद दिलाएगा। टायर इनफ्लेटर आसानी से ऑनलाइन या ऑफलाइन मार्केट में मिल जाते हैं और इनकी कीमत करीब एक हजार रुपये से शुरू हो जाती है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
वैक्यूम क्लीनर - फोटो : सोशल मीडिया
वैक्यूम क्लीनर
आज के समय में कार होना स्टेटस सिंबल से ज्यादा जरूरत बन गई है और आपके टीचर के पास अगर कार है तो वैक्यूम क्लीनर भी ऐसा तोहफा है जिसे आप अपने टीचर को दे सकते हैं। इसकी मदद से आपके टीचर अपनी कार में कहीं भी जाएं पर उनकी कार हमेशा साफ रहेगी। कार के लिए खास वैक्यूम क्लीनर बनाए जाते हैं जो कार में कम जगह में रखे जा सकते हैं और यूएसबी पोर्ट के जरिये इनसे कार को साफ किया जा सकता है। इनकी शुरूआती कीमत 1500 रुपये से शुरू हो जाती है। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें