फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Money Minded Zodiac Signs: पैसों के मामले में ये राशि वाले बहुत भाग्यशाली, नहीं रहती धन दौलत की कमी

Tue, 22 Nov 2022 07:08 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
पैसों के मामले में ये राशि वाले बहुत भाग्यशाली
Money Minded Zodiac Signs In Hindi: हम सभी अपने जीवन में पैसा कमाने, बचाने और निवेश करने के लिए बहुत प्रयास करते हैं। हर व्यक्ति के जीवन में पैसा महत्वपूर्ण है क्योंकि यह हमारी बुनियादी ज़रूरतों को पूरा करता है। हमें यह तय करने की आज़ादी देता है कि हम कैसे रहना चाहते हैं। आध्यात्मिक रूप से आप पैसे कैसे कमाते हैं और पैसे का उपयोग कैसे करते हैं, यह हमारे जीवन को निर्धारित करता है। वित्तीय सफलता महत्वपूर्ण है लेकिन इसके साथ ही व्यक्तिगत खुशी भी। लेकिन अक्सर आपने देखा होगा कि कुछ लोग कड़ी मेहनत, परिश्रम और दृढ़ता के बावजूद जीवन में वित्तीय सफलता प्राप्त करते हैं, जबकि अन्य नहीं कर पाते हैं। हर राशि के जातक अपने भाग्य अनुसार धन कमाने की विधा लेकर आते हैं। आइए जानते हैं कौन सी राशि के जातक जन्म से आर्थिक मामलों में भाग्यशाली हैं। 
Shani Gochar 2023: शनि साल 2023 में कुंभ राशि में करेंगे प्रवेश फिर होंगे अस्त, इन राशि वालों को धन लाभ का योग
विज्ञापन

2 of 6
पैसों के मामले में ये राशि वाले बहुत भाग्यशाली - फोटो : अमर उजाला
मेष राशि
मेष राशि के जातकों को पैसे की शायद ही कभी तंगी होती है क्योंकि उन्हें काम करने में मज़ा आता है। लेकिन मेस राशि के जाटों के पास जितना जल्दी पैसा आता है उतना ही जल्दी वह खर्च भी हो जाता है। मेष राशि के जातकों को पैसा कमाने की कला के साथ धन प्रबंधन की कला भी आती है। 
विज्ञापन

3 of 6
rashi - फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि 
वृषभ राशि के जातकों स्वभाव से धैर्यवान और मेहनती होते हैं। उन्हें जो भी लाभ प्राप्त होता है अपनी मेहनत के जरिए ही मिलता है।  वृषभ राशि के लोग अपने करियर को मुकाम तक ले जाने के लिए हमेशा उत्साहित रहते हैं। इन्हें ऐशोआराम से जीने की आदत होती है और अपनी मेहनत से यह अपना भाग्य बदल सकते हैं। इसीलिए वृषभ राशि वालों के पास आय के कई स्त्रोत होते हैं। 

4 of 6
rashi - फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातक काफी ज्ञानी होते हैं। धन कमाने में भी यह काफी अव्वल हैं पर धन कमानेके साथ वह समाज सेवा भी करते हैं। मिथुन राशि के जातकों को हर चीज जानने की इच्छा होती है। और उन्हें धन कमाने के साधन का पता चल जाए तो यह पूरी सजगता के साथ कार्य करते हैं और उसका लाभ उठाते हैं। 
विज्ञापन

5 of 6
rashi - फोटो : अमर उजाला
मकर राशि
मकर राशि के जातक को अपना काम बहुत प्यारा होता है। लेकिन वह जितना काम करते हैं उससे ज्यादा वेतन पाने की इच्छा रखते हैं। मकर राशि के जातक कम वेतन वाले पदों को स्वीकार पसंद नहीं करते। मकर राशि के जातक तरक्की और सफलता पाने के इच्छुक रहते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
rashi - फोटो : अमर उजाला
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातक परिपक्व, व्यावहारिक और कर्तव्यनिष्ठ माने जाते हैं। इस कारण अपनी  दूरदृष्टि की वजह से ये बहुत अच्छे से कार्य करते हैं और हर कार्य और निर्णय को लेकर स्पष्ट रहते हैं। अपनी परिपक्वता के कारण इन्हें धन कमाने के रास्ते  भी मिल जाते हैं। अपनी इन खूबियों के कारण इनके पास धन की कभी भी कमी नहीं होती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें