फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवान विष्णु की पूजा में इन दो वृक्षों का है विशेष महत्व, विवाह और धन से जुड़ी समस्याएं होती हैं दूर

Wed, 03 Mar 2021 10:50 AM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
भगवान विष्णु
भगवान विष्णु जगत के पालन कर्ता हैं। इनकी पूजा आराधना करने से मनुष्य के जीवन में आने वाले सभी दुखों का नाश होता है और जीवन में सकारात्मकता और सुख की प्राप्ति होती है। भगवान विष्णु की पूजा से बृहस्पति ग्रह भी शांत होता है जिससे व्यक्ति के विवाह में आने वाली बाधाएं दूर होती है। इनकी पूजा में दो वृक्षों का विशेष महत्व माना गया है। इन वृक्षों की पूजा करने से आपके ऊपर भगवान विष्णु के साथ माता लक्ष्मी की कृपा भी बनी रहती है जिससे आपके घर में समृद्धि आती हैं। तो चलिए जानते हैं कौन से हैं वे दो पेड़ जिनकी पूजा से विवाह और धन संबंधित समस्याओं को किया जा सकता है दूर।
विज्ञापन

2 of 4
बृहस्पतिवार को केले की जड़ में जल चढ़ाएं - फोटो : pixabay
केले का वृक्ष
हिंदू धर्म में केले के वृक्ष को देव वृक्ष का स्थान दिया गया है। भगवान विष्णु की पूजा में इस वृक्ष की भी पूजा विशेष रूप से की जाती है। भगवान सत्यनारायण की कथा में केले के पत्तों का प्रयोग किया जाता है। केले से लेकर इसकी जड़, तना और पत्तियां सभी कुछ धार्मिक कार्यों में उपयोग में लाया जाता है। केले के वृक्ष की पूजा करने से भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं जिससे आपको जीवन में सफलता और सुख की प्राप्ति होती है।
विज्ञापन

3 of 4
banana tree
विवाह के लिए केले के वृक्ष का पूजा
प्रत्येक गुरुवार को केले के पेड़ की पूजा करने से जातक का बृहस्पति ग्रह मजबूत होता है। जिससे उसके विवाह में आने वाली बाधाएं दूर होती हैं। जिन लेगों को विवाह से संबंधित समस्याएं हो उन्हें बृहस्पतिवार के दिन केले के वृक्ष में शुद्ध घी का दीपक जलाना चाहिए और जल देना चाहिए। इसके साथ ही केले के वृक्ष के पूजन से वैवाहिक जीवन भी सुखमय बनता है।
विज्ञापन

4 of 4
तुलसी का पौधा (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay
तुलसी का पौधा
तुलसी के पौधे को हिंदू धर्म में बहुत ही पूजनीय माना गया है। तुलसी भगवान विष्णु को अति प्रिय हैं, इसलिए उन्हें हरिवल्लभा भी कहा जाता है। तुलसी के बिन भगवान विष्णु की पूजा अधूरी मानी जाती है। जिस घर में प्रतिदिन तुलसी में दीपक जलाकर पूजन किया जाता है। वहां मां लक्ष्मी वास करती हैं। जिससे घर में धन-धान्य की कमी नहीं रहती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें