फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Environment Day 2023: विश्व पर्यावरण दिवस पर अपनी राशि के अनुसार लगाएं पौधे, बदल सकता है भाग्य

Mon, 05 Jun 2023 05:24 AM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
विश्व पर्यावरण दिवस पर अपनी राशि के अनुसार लगाएं पौधे - फोटो : अमर उजाला
World Environment Day 2023: हर साल 05 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। इस दिन प्रकृति के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए लोग पौधारोपण करते हैं। पेड़-पौधे ऐसी सम्पदा हैं जो मनुष्य को हर प्रकार से लाभ पहुंचाते हैं। इनके बिना जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती है। ये वातावरण को शुद्ध रखने के साथ ही हमारे अंदर सकारात्मक ऊर्जा का भी संचार बनाकर रखते हैं। सनातन धर्म में भी पेड़ पौधों को काफी महत्व दिया जाता है। सदियों से देवी-देवताओं के साथ पेड़-पौधों की भी पूजा करने की परंपरा चली आ रही है। वहीं ज्योतिष शास्त्र के अनुसार प्रत्येक व्यक्ति की राशि किसी न किसी वृक्ष का प्रतिनिधित्व करती है। इसलिए व्यक्ति को शुभ फल की प्राप्ति के लिए राशि अनुसार पेड़ लगाने चाहिए। ऐसे में इस बार विश्व पर्यावरण दिवस पर अपनी राशि के अनुसार एक पौधा जरूर लगाएं। इससे पर्यावरण तो बचेगा ही साथ में आपकी किस्मत भी चमक सकती है। चलिए जानते हैं राशि अनुसार कौन से पौधे लगाने से आपको शुभ फल की प्राप्ति होगी...
विज्ञापन

2 of 13
विश्व पर्यावरण दिवस पर अपनी राशि के अनुसार लगाएं पौधे - फोटो : अमर उजाला
मेष राशि
मेष राशि के स्वामी मंगल देव हैं। ऐसे में शुभ फलों की प्राप्ति के लिए मेष राशि के जातकों को हमेशा लाल रंग के पुष्प वाले पौधे लगाने चाहिए। इसके अलावा इस राशि वालों को लाल चंदन, गूलर आदि पौधे लगाने से सौभाग्य की प्राप्ति हो सकती है।
विज्ञापन

3 of 13
विश्व पर्यावरण दिवस पर अपनी राशि के अनुसार लगाएं पौधे - फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि
वृषभ राशि के स्वामी शुक्र देव हैं, इसलिए इस राशि के जातकों को सफेद रंग के पुष्प वाले पौधे लगाने चाहिए। इसके अलावा आप जामुन, गूलर या खैर के पौधे भी लगा सकते हैं। इससे आर्थिक उन्नति होगी।

4 of 13
विश्व पर्यावरण दिवस पर अपनी राशि के अनुसार लगाएं पौधे - फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि
मिथुन राशि के स्वामी युवा ग्रह बुध देव हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को हरे पत्ते वाले पेड़ लगाने चाहिए। तुलसी, शीशम व बांस के पौधे को लगाने से मिथुन राशि वालों को जीवन में मनचाही सफलता मिल सकती है।
विज्ञापन

5 of 13
विश्व पर्यावरण दिवस पर अपनी राशि के अनुसार लगाएं पौधे - फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि
कर्क राशि के स्वामी चंद्रदेव हैं, इसलिए इस राशि के जातकों को चंद्रदेव की शुभता को पाने के लिए अपने आसपास औषधीय पौधे जैसे तुलसी, नीम, आदि के पौधे लगाने चाहिए।
विज्ञापन

6 of 13
विश्व पर्यावरण दिवस पर अपनी राशि के अनुसार लगाएं पौधे - फोटो : अमर उजाला
सिंह राशि
सिंह राशि के स्वामी सूर्यदेव हैं। ऐसे में सूर्य देव की शुभता पाने के लिए सिंह राशि के जातकों को लाल रंग के पुष्प वाले पौधे लगाने चाहिए। इसके अलावा आपको नाग-केसर और बरगद आदि का पेड़ भी लगाना चाहिए।
विज्ञापन

7 of 13
विश्व पर्यावरण दिवस पर अपनी राशि के अनुसार लगाएं पौधे - फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि
मिथुन राशि राशि की तरह कन्या राशि के भी स्वामी बुध देव हैं, इसलिए इस राशि वालों को भी हरे रंग के पौधे लगाने चाहिए। कन्या राशि के जातकों को तुलसी, शीशम व बांस के पेड़ को लगाने पर शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है।

8 of 13
विश्व पर्यावरण दिवस पर अपनी राशि के अनुसार लगाएं पौधे - फोटो : अमर उजाला
तुला राशि
तुला राशि के स्वामी शुक्र ग्रह हैं। ऐसे में आपको अपने राशि स्वामी ग्रह की शुभता को पाने के लिए सफेद फूल के पौधे लगाना चाहिए। आप रीठा, बेल या अर्जुन का पौधा लगा सकते हैं।

9 of 13
विश्व पर्यावरण दिवस पर अपनी राशि के अनुसार लगाएं पौधे - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक राशि
मेष की तरह वृश्चिक राशि के स्वामी भी मंगलदेव हैं। ऐसे में इस राशि के लोगों को लाल रंग के पुष्प वाले पौधे विशेष रूप से लगाना चाहिए।

10 of 13
विश्व पर्यावरण दिवस पर अपनी राशि के अनुसार लगाएं पौधे - फोटो : अमर उजाला
धनु राशि
धनु राशि स्वामी देवगुरु बृहस्पति हैं। ऐसे में धनु राशि के लोगों को पीले रंग के फूल वाले पौधे लगाने चाहिए। इसके अलावा आप मोलश्री, चीड़ व सलाल जैसे पेड़ लगा सकते हैं।

11 of 13
विश्व पर्यावरण दिवस पर अपनी राशि के अनुसार लगाएं पौधे - फोटो : अमर उजाला
मकर राशि
मकर राशि के स्वामी शनि देव हैं। ऐसे में आपको नीले रंग के पुष्प वाले पौधे लगाने चाहिए। आपके लिए शमी, साल, कटहल या जलवेतस के पौधे लगाना शुभ साबित होता है।

12 of 13
विश्व पर्यावरण दिवस पर अपनी राशि के अनुसार लगाएं पौधे - फोटो : अमर उजाला
कुंभ राशि
कुंभ राशि के स्वामी भी शनिदेव हैं, इसलिए शनि देव की कृपा पाने के लिए कुंभ राशि के लोगों को नीले रंग के पुष्प वाले पौधे जैसे शमी का पेड़ विशेष रूप से लगाना चाहिए।

 
विज्ञापन

13 of 13
विश्व पर्यावरण दिवस पर अपनी राशि के अनुसार लगाएं पौधे - फोटो : अमर उजाला
मीन राशि
मीन राशि के भी स्वामी देवगुरु बृहस्पति हैं। ऐसे में आपको पीले रंग के पुष्प या फल वाले पौधे लगाने चाहिए। आम, महुआ आदि के पौधे लगाने से आपको शुभ फल की प्राप्ति हो सकती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें