फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

International Women's Day 2022: इन राशियों की महिलाओं में होता है नेतृत्व गुण, होती हैं ये खास विशेषताएं

Tue, 08 Mar 2022 07:18 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जानिए कि किस राशि की महिलाओं के अंदर नेतृत्व करने की क्षमता है।
Women's day 2022: आज के समय में महिलाएं हर क्षेत्र में पुरुषों के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रही हैं। आज जिस दौर में हम जी रहे हैं, वहां महिलाएं हर क्षेत्र में अपने हुनर का लोहा मनवा चुकी है। कई ऐसे देश ऐसे हैं जहां का शीर्ष नेतृत्व महिलाओं के पास है। हिन्दू धर्म में भी महिलाओं को कभी उपभोग की वस्तु नहीं माना है। हमारी सृष्टि का संचालन भी उन्हीं आदिशक्ति के हाथ में माना जाता है। प्राचीन काल में विश्वआरा, अपाला, घोषा, गार्गी,लोपामुद्रा, मैत्रेयी, सिकता, आदि विदूषियों का भी जिक्र कई स्थान पर मिलता है। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार हर राशि में उससे जुड़ी अपनी अपनी खासियत होती है जो व्यक्ति के व्यक्तित्व की जानकारी देती हैं। नेतृत्व करना हर इंसान के लिए आसान नहीं होता है। कुछ लोगों में अच्छे नेता बनने के गुण अधिक होते हैं। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर हम आपको बताएंगे कि किस राशि की महिलाओं के अंदर नेतृत्व करने की क्षमता है। आइए जानते हैं कौन सी हैं वो राशियां।
विज्ञापन

2 of 5
Mangal Gochar 2022: - फोटो : amar ujala
वृषभ राशि: वृषभ राशि की महिलाओं के अंदर बचपन से ही नेतृत्व की क्षमता होती है। इस राशि की महिलाएं अपने साथ साथ दूसरों को भी आगे बढ़ाने का प्रयास करती है। इस राशि की महिलाएं स्वयं को हार परिवेश में ढाल लेती हैं और अपने लक्ष्य पर पहुंचती है। अपने नेतृत्व गुण के कारण ही वह दूसरों को सही मार्गदर्शन देती हैं और अपने सहयोगियों को प्रभावित भी करती है। अपनी इसी लीडरशिप गुण के कारण वृषभ राशि की महिलाएं जीवन में बड़े मुकाम हासिल करती हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
। कर्क राशि की महिलाएं जिस क्षेत्र में भी कार्य करती हैं वह अपने साथ अन्य महिलाओं को भी आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती रहती है। - फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि: कर्क राशि की महिलाएं हर क्षेत्र में माहिर होती हैं। लीडरशिप क्वालिटी उनके भीतर कूट-कूट कर भरी होती है। कर्क राशि की महिलाएं जिस क्षेत्र में भी कार्य करती हैं वह अपने साथ अन्य महिलाओं को भी आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती रहती है। ये महिलाएं दूसरों को अच्छी राय देती हैं और इनकी राय काफी फायदेमंद साबित होती है। यही कारण है की लोग इन्हें अपना लीडर भी चुनना चाहते हैं। 

4 of 5
कन्या राशि की महिलाओं का स्वभाव लोगों की मदद करना है। - फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि: कन्या राशि की महिलाओं का स्वभाव लोगों की मदद करना है, फिर वह चाहे वह बच्चे हो, बुजुर्ग हो या महिलाएं। अपने इसी स्वभाव के कारण उनके अंदर नेतृत्व क्षमता कब उत्पन्न हो जाती है वह ये स्वयं ही नहीं जान पाती। लेकिन उनकी मदद करने की ललक के कारण उनकी लोकप्रियता बढ़ जाती है। यही कारण हैं कन्या राशि की महिलाओं की इस लीडरशिप क्वालिटी को लोग पसंद करते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वृश्चिक राशि की महिलाओं में खुद को बहुत अच्छी तरीके से पेश करने की बहुत अच्छी आदत होती है। - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि की महिलाओं में एक अलग प्रकार का आकर्षण होता है जो लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर लेती हैं। इस राशि की महिलाएं वाक्पटु भी होती हैं और अपनी बात को सही तरीके से रखने के कारण वह अपनी बात ज्यादा से ज्यादा लोगों को समझा पाती है। वृश्चिक राशि की महिलाओं में खुद को बहुत अच्छी तरीके से पेश करने की बहुत अच्छी आदत होती है। इनका यही गुण इस राशि की महिलाओं को लीडरशिप क्वालिटी से नवाज़ता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें