Love Or Arranged Marriage According To Zodiac Sign: ज्योतिष शास्त्र में 12 राशियां होती हैं। सभी राशियों के गुण, स्वाभाव और भाग्य अलग-अलग होते हैं। ज्योतिष में मान्यता है कि राशि के अनुसार किसी भी व्यक्ति के भविष्य बारे में बहुत कुछ पता लगाया जा सकता है। किस राशि का जातक किस क्षेत्र में उपलब्धि हासिल करेगा, नौकरी करेगा या व्यवसाय में नाम कमाएगा, ये सारी बातें उसकी राशि के आधार पर पता लगाई जा सकती हैं। यहां तक कि राशि के हिसाब से ये भी जाना जा सकता है कि व्यक्ति की लव मैरिज होगी या अरेंज। दरअसल, ज्योतिष में मान्यता है कि शादी और जीवनसाथी को लेकर अलग-अलग राशियों के जातकों की सोच अलग-अलग होती है। ऐसे में चलिए अलग-अलग राशियों के अनुसार व्यक्ति के वैवाहिक जीवन के बारे में जानने की कोशिश करते हैं...
विज्ञापन
2 of 13
राशि के अनुसार जानिए आपकी लव मैरिज होगी या अरेंज
- फोटो : अमर उजाला
मेष
ज्योतिष के अनुसार, मेष राशि के अधिकतर लोग लव मैरिज करना पसंद करते हैं। शुरुआत में इनका वैवाहिक जीवन सामान्य रहता है, लेकिन बाद में इनकी लव लाइफ रोमांटिक होने लगती है।
विज्ञापन
3 of 13
राशि के अनुसार जानिए आपकी लव मैरिज होगी या अरेंज
- फोटो : अमर उजाला
वृष
वृष राशि के जातक भी प्रेम विवाह में अधिक विश्वास रखते हैं। अक्सर इनकी खूबियों को देखकर लोग इनकी तरफ आकर्षित हो जाते हैं। चाहे इनकी लव या अरेंज हो, दोनों ही स्थिति में रिश्ते को बखूबी निभाते हैं।
4 of 13
राशि के अनुसार जानिए आपकी लव मैरिज होगी या अरेंज
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन
मिथुन राशि के जातकों के भी प्रेम विवाह के चांस ज्यादा होते हैं। ये लोग भी बहुत सोच-समझकर निर्णय लेते हैं और रिश्ता बन जाने पर उसे बखूबी निभाते हैं।
विज्ञापन
5 of 13
राशि के अनुसार जानिए आपकी लव मैरिज होगी या अरेंज
- फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि
इस राशि के लोग बहुत सेंसेटिव और केयरिंग होते हैं। ये लोग सभी रिश्तों को बहुत महत्व देते हैं। कर्क राशि के ज्यादातर लोग सबकी मर्जी से अरेंज मैरिज करना पसंद करते हैं।
विज्ञापन
6 of 13
राशि के अनुसार जानिए आपकी लव मैरिज होगी या अरेंज
- फोटो : अमर उजाला
सिंह
ज्योतिष के अनुसार, सिंह राशि के लोगों के जीवन में लव मैरिज के चांस सबसे अधिक होते हैं। इन लोगों के मन में अपने प्यार को लेकर काफी इज्जत होती है। प्यार में मामले में इस राशि के लोग काफी भाग्यशाली माने जाते हैं।
विज्ञापन
7 of 13
राशि के अनुसार जानिए आपकी लव मैरिज होगी या अरेंज
- फोटो : अमर उजाला
कन्या
कन्या राशि के जातक जब किसी से प्यार करते हैं, तो उसका पूरा ख्याल रखते हैं। इस राशि के जातक अधिकतर लव मैरिज करने वाले होते हैं। साथ ही अपने प्यार को खुश करने और उसको पाने के लिए ये किसी भी हद तक जा सकते हैं।
8 of 13
राशि के अनुसार जानिए आपकी लव मैरिज होगी या अरेंज
- फोटो : अमर उजाला
तुला
ज्योतिष के अनुसार, तुला राशि के लोग इमोशनली बहुत बैलेंस्ड होते हैं। ये जो कमिटमेंट करते हैं उसे पूरी ईमानदारी से निभाते हैं। ये लोग भी बहुत सोच-समझकर निर्णय लेते हैं और अक्सर अरेंज मैरिज करते हैं।
9 of 13
राशि के अनुसार जानिए आपकी लव मैरिज होगी या अरेंज
- फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक
वृश्चिक राशि के लोगों की अरेंज मैरिज होने की संभावना सबसे अधिक होती है। इस राशि वाले रिश्ते में वफादारी को महत्व देते हैं।
10 of 13
राशि के अनुसार जानिए आपकी लव मैरिज होगी या अरेंज
- फोटो : अमर उजाला
धनु
धनु राशि वाले लोग अरेंज मैरिज में अधिक यकीन रखते हैं। इनका वैवाहिक जीवन सुखी रहता है।
11 of 13
राशि के अनुसार जानिए आपकी लव मैरिज होगी या अरेंज
- फोटो : अमर उजाला
मकर
मकर राशि के जातक भी प्रेम विवाह में अधिक विश्वास रखते हैं। ये जिससे भी रिश्ता बनाते हैं, उसे उम्र भर ईमानदारी से निभाते हैं।
12 of 13
राशि के अनुसार जानिए आपकी लव मैरिज होगी या अरेंज
- फोटो : अमर उजाला
कुंभ
कुंभ राशि के जातक स्वभाव से काफी गंभीर माने जाते हैं। ये लोग अपने हर काम को सोच समझकर करने वाले होते हैं। वैसे तो ये काफी रोमांटिक स्वभाव के होते हैं। लेकिन इस राशि के ज्यादातर लोग अरेंज मैरिज करते हैं।
राशि के अनुसार जानिए आपकी लव मैरिज होगी या अरेंज
- फोटो : अमर उजाला
मीन
ज्योतिष के अनुसार, मीन राशि के जातक को बेस्ट लाइफ पार्टनर माना जाता है। अक्सर इस राशि के जातकों की कम उम्र में ही शादी पक्की हो जाती है। इनकी भी अरेंज मैरिज होने की संभावनाएं ज्यादा रहती हैं।