फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Swapna Shastra: अगर आपको भी दिखते हैं ऐसे 5 सपने, तो गलती से भी किसी को न बताएं

Wed, 16 Nov 2022 06:56 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
गलती से भी किसी को न बताएं इन सपनों को - फोटो : अमर उजाला
Dream About Money: स्वप्न विज्ञान का मानना है कि सपने जीवन में परिस्थितियों को प्रभावित कर सकते हैं। कहा जाता है कि सपने हमारे जीवन का आईना होते हैं। कहा जाता है कि इंसान जिस तरह की स्थिति से गुजर रहा होता है, उसे वैसे ही सपने आते हैं। स्वप्न विज्ञान के जानकारों का कहना है कि कुछ सपने ऐसे भी होते हैं जिनसे व्यक्ति की आर्थिक स्थिति पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। हमें अक्सर जो सपने आते हैं वह हम तुरंत अपनों के साथ या फिर दोस्तों के साथ साझा कर लेते हैं। लेकिन, स्वप्न शास्त्र इस बात से असहमत है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार, हर सपने को अपने दोस्तों या रिश्तेदारों को नहीं बताना चाहिए। जो सपने आपको आर्थिक लाभ देते हैं यदि वो सपने हम किसी को बता दें तो हमें लाभ के बदले नुकसान हो सकता है। आइए जानते हैं कौन से सपनों को हमें किसी को साझा नहीं करना चाहिए। 
विज्ञापन

2 of 6
गलती से भी किसी को न बताएं इन सपनों को - फोटो : फाइल फोटो
सपने में खुद की मृत्यु देखना 
यदि आप सपने में अपनी मृत्यु देखते हैं या किसी अन्य व्यक्ति की मृत्यु देखते हैं तो ऐसे सपने को किसी से साझा न करें। अन्यथा घर में आने वाली खुशियों को नजर लग जाती है। 
विज्ञापन

3 of 6
गलती से भी किसी को न बताएं इन सपनों को - फोटो : social media
सपने में माता पिता को पानी पिलाना 
स्वप्न शास्त्र के अनुसार यदि आप सपने में अपने माता पिता को पानी पिला रहे हैं तो यह सपना दर्शाता है भविष्य में आपकी तरक्की होने वाली है। और ऐसा सपना यदि आपने किसी से साझा किया तो आपकी तरक्की बाधित होने की संभवाना है। 

4 of 6
गलती से भी किसी को न बताएं इन सपनों को - फोटो : pixa
फलों का बगीचा देखना 
यदि सपने में आप फलों का बगीचा देखते हैं। तो स्वप्न शास्त्र के अनुसार इस सपने का अर्थ है कि आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है जो आर्थिक लाभ की ओर इशारा करती है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार ऐसा सपना बताने से लाभ कि जगह हानी हो जाती है। 
विज्ञापन

5 of 6
गलती से भी किसी को न बताएं इन सपनों को - फोटो : Social Media
चांदी से भरा कलश 
स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने में यदि आप चांदी से भरा कलश देखते हैं तो इसका अर्थ है कि आप पर माता लक्ष्मी की कृपा होने वाली है। इस तरह का सपना इशारा करता है कि आने वाले भविष्य में आपके अच्छे दिन आने वाले है। इस तरह का सपने दूसरों को बताने से घर आई लक्ष्मी उलटे पांव लौट जाती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
गलती से भी किसी को न बताएं इन सपनों को - फोटो : social media
सपने में भगवान देखने का अर्थ 
स्वप्न शास्त्र के अनुसार यदि आपको सपने में भगवान दिखते हैं तो इसका अर्थ है कि आपको जल्द ही आपको नौकरी से संबंधित कोई खुशखबरी मिलने वाली है। ऐसा सपना तो आप बिल्कुल किसी को न बताएं वरना हाथ आया अवसर वापस जा सकता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें