मिथुन साप्ताहिक राशिफल
- फोटो : सोशल मीडिया
मिथन: खर्चे बढ़ने की है संभावना
मिथुन राशि के जातकों को इस सप्ताह आय कम और खर्च ज्यादा रहेगा। भाई-बहनों से किसी बात को लेकर तकरार हो सकती है। नौकरीपेशा लोगों को कठिन परिश्रम के पश्चात ही कार्यों में सफलता मिलेगी। धन के लेन-देन में खूब सावधानी रखने की जरूरत है। किसी कार्य योजना के लिए धन उधार लेने से पूर्व खूब सोच विचार कर लें। सप्ताह के अंत में हालात में कुछ सुधार होगा। नए व्यापारिक संबंध बनेंगे, जिनसे भविष्य में लाभ होगा। संतान पक्ष से सुखद समाचार मिल सकता है। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। किसी मित्र या स्वजन के माध्यम से प्रेम संबंधों में पनपी गलतफहमियां दूर होंगी। महिलाओं का परोपकारी एवं धार्मिक कार्यों के प्रति मन लगेगा।