मेष राशिः यदि आप पिछले कुछ समय से परेशान चल रहे हैं तो इस सप्ताह आपकी परेशानियों में कमी आयेगी, लेकिन समस्या पूर्णत खत्म होंगी इस बारे निश्चित रुप से कुछ कहा नहीं जा सकता विशेषकर व्यावसायिक मामलों में मसलों को हल होने में थो़ड़ा अतिरिक्त समय लगेगा। हालांकि समस्या के समाधान के आसार नजर आने लगेंगें। नौकरी करने वाले जातक भी अपने व्यावहारिक पक्ष पर सचेत रहें व इस हफ्ते किसी वाद-विवाद में शामिल न हों तो अच्छा रहेगा। अपनी मेहनत व अपने काम से आप अपने विरोधियों को करारा जवाब दे सकते हैं। हर परिस्थिति में घर वालों का भरपूर सहयोग मिलेगा जिससे आपको खुशी मिलेगी। सप्ताहांत पर आपको खुशी मनाने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन
सप्ताहिक राशिफल: होली का यह सप्ताह इन 6 राशियों के लिए फायदेमंद रहेगा
2 of 12
वृष राशि
- फोटो : taurus sign
यह सप्ताह आपके लिये बदलावों से भरा सप्ताह हो सकता है। आपके सामने कुछ ऐसे अवसर उपलब्ध हो सकते हैं जिनको विकल्प के रुप में चयन करना भी आपके लिये मुश्किल हो इसलिये बेहतर ऐसी स्थिति के लिये पहले से तैयार रहें खास तौर पर प्रेमी जातक सतर्क रहें। यदि आप नौकरी कर रहे हैं तो संबंधित क्षेत्र में बेहतर विकल्प आपको मिल सकता है। इसके लिये हो सकता है आपको अपना घर भी बदलना पड़े। व्यवासायी जातकों को एक नई शुरुआत करने का अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है। इस सप्ताह अपनी जेब को संभाल कर रखें क्योंकि आपके खर्चों में बढोतरी होने की संभावना है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें, तनाव को अपने पर हावि न होने दें।
विज्ञापन
मिथुन राशिः
3 of 12
मिथुन राशि
- फोटो : gemini sign
यह सप्ताह आपके लिये काफी खुशियां लेकर आने वाला है। आपको अपने परिवार व दोस्तों के साथ काफी मस्ती भरा समय बिताने का अवसर मिल सकता है। वहीं घर वालों के साथ समय व्यतीत करने से गत दिनों में यदि परेशानियां आयीं हैं तो उनका निदान हो जायेगा। कामकाज व व्यवसाय से जुड़े जातकों पर काम का ज्यादा दबाव नहीं रहेगा। आर्थिक स्थित भी ठीक-ठाक रहने के आसार हैं। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहते हुए खान-पान का ध्यान रखें। प्रेमी जातक भी अपने साथी के साथ अच्छा समय बीता पायेंगें।
कर्क राशि
4 of 12
कर्क राशि
यह सप्ताह आपके लिये शुभ रहने के आसार हैं। आप अपने व्यवहार एवं जीवन में सुखद व सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिये प्रेरित रहेंगें। यदि आपके पारिवारिक जीवन में पहले से कोई दिक्कत चल रही है तो उसे समाप्त करने के लिये यह बहुत अच्छा समय है। आपके व्यवहार में आये परिवर्तन से आपके सहकर्मी भी चकित होंगें, वहीं आपसे ईर्ष्या रखने वाले कुछ कर्मी उच्चाधिकारियों के सामने आपकी छवि खराब करने की कोशिश कर सकते हैं। व्यावसायी जातक भी सचेत रहें, आपके प्रतिद्वंदी आपके व्यावसायिक संबंधों को खराब करने की कोशिश कर सकते हैं। लेकिन अपनी व्यवहार कुशलता से आप गलतफहमियों को दूर कर सकते हैं।
विज्ञापन
सिंह राशि
5 of 12
सिंह राशि
यह सप्ताह आपके लिये काफी खुशियां लेकर आने वाला है। परिवार में यदि किसी के साथ मन-मुटाव चल रहा है तो उसे दूर करने के लिये यह उचित समय है। पूरी संभावना है कि इस सप्ताह आप अपने परिवार व दोस्तों के साथ लंबे समय तक याद रहने वाले कुछ हसीन पल गुजारें। वहीं अपने हिस्से की थोड़ी खुशी जरुरतमंदों को भी बांटे तो आपकी खुशी और भी बढ़ जायेगी। वहीं शत्रु पक्ष से थोड़ा सतर्क रहने की आवश्यकता महसूस होगी, सेहत के प्रति भी सचेत रहें, विशेषकर त्वचा संबंधी रोग की जकड़ में आने की पूरी संभावना है। आर्थिक रुप से आपकी स्थिति संतुलित रहने के आसार हैं। प्रेम से वंचित जातकों को साथी की तलाश करने का अच्छा अवसर मिलेगा।
विज्ञापन
कन्या राशि
6 of 12
कन्या राशि
- फोटो : virgo sign
यह सप्ताह आपके लिये कष्टदायक साबित हो सकता है इसलिये किसी भी क्षेत्र में कोई भी निर्णय बहुत सोच समझकर लें। आवेश में आने बचें व अपने पर संयम रखें। परिस्थितियों से विचलित होकर अपना आपा न खोयें बल्कि संयम से अपने अनुभव का इस्तेमाल करते हुए उनसे निपटने की कोशिश करें। हालांकि आपके पास खुशी के कुछ अहम लम्हें भी होंगें लेकिन जरा सी लापरवाही से आपका मजा किरकिरा हो सकता है। व्यवसाय हो या नौकरी बस कड़ी मेहनत से अपना काम करते रहें भविष्य में इसका लाभ आपको अवश्य मिलेगा। आपका रोमांटिक जीवन खुशहाल रहने के आसार हैं लेकिन ध्यान रखें आपके साथी की भावनाएं आहत न हों।
विज्ञापन
तुला राशि
7 of 12
तुला राशि
यह सप्ताह आपके लिये सकेंत दे रहा है कि आपको आत्मविश्लेषण करने की आवश्यकता है। यदि कुछ विवाद संभावित हैं तो आपके लिये सलाह है उनसे दूरी बनाये रखें। आपका कोई करीबी, आपका कोई अपना आपके साथ विश्वासघात कर सकता है इसलिये सावधान रहें। वहीं अपने व्यवहार में सुधार लाने की भी जरुरत हो सकता है आपको महसूस हो। यदि किसी कारण से आप चिंतित हैं तो अपने ऊपर तनाव को हावी होने देने की बजाय शांति, संयम और सूझबूझ से काम लेते हुए विवाद को सुलझाने की कोशिश करें। परिवार के साथ खुशियों के लम्हें बिताने का समय मिलेगा।
वृश्चिक राशि
8 of 12
वृश्चिक राशि
यह सप्ताह आपके लिये मिलाजुला रहने के आसार हैं। आपकी कार्यालयी व्यस्तता के चलते हो सकता है परिवार के साथ खुशियों में शरीक होना आपके लिये थोड़ा मुश्किल हो। कार्य संबंधित किसी महत्वपूर्ण मीटिंग के चलते हो सकता है आपको अपनी पूर्व नियोजित यात्रा भी स्थगित करनी पड़े। हालांकि तमाम परिस्थितियों में आपका साथी आपकी मजबूरियों को समझेगा जिससे आपके दांपत्य जीवन पर किसी तरह का प्रभाव नहीं पड़ेगा लेकिन यदि आप इस व्यस्त समय में से कुछ क्षण अपने साथी के लिये निकालेंगें तो आपकी खुशियां दोगुनी हो जायेंगीं। आप कार्यस्थल पर बेहतर प्रदर्शन करेंगें साथ ही आपको सेहत के प्रति थोड़ा सचेत रहना होगा।
धनु राशि
9 of 12
धनु राशि
यह सप्ताह आपके लिये अच्छा रहने के आसार हैं विशेषकर व्यावसायिक स्तर पर आपको काफी लाभ मिल सकता है। आपके जीवन में कुछ सकारात्म परिवर्तन भी हो सकते हैं। हो सकता है आप अपने लिये नया वाहन खरीदें। अनावश्यक चीजों पर तनाव करने से आपके स्वास्थ्य को नुक्सान होगा इसलिये कुछ समय ध्यान व योग करने के लिये जरुर निकालें। आपकी आर्थिक स्थिति काफी अच्छी रहने के आसार हैं अचानक धन प्राप्ति का योग भी है। वर्तमान में निवेश करना भी आपके लिये लाभकारी सिद्ध हो सकता है। आपके लिये पैसा बचाना काफी मुश्किल काम है इसलिये बचत न कर पायें तो अपने खर्चों में कटौती करने की कोशिश करें।
मकर राशि
10 of 12
मकर राशि
- फोटो : capricorn sign
इस सप्ताह आप अपने अंदर एक सकारात्मक उर्जा को महसूस करेंगें, जो आपको हर बाधा को पार करने के लिये प्रेरित करेगी। यदि आप आने वाले अवसरों का लाभ उठा पायें यह सप्ताह आपके लिये बहुत अच्छा साबित होगा। हो सकता है पूर्व में की कई आपकी कड़ी मेहनत और रचनात्मक कार्यों की बदौलत एक नई जिम्मेदारी मिले। वहीं खुशी के पलों में अपनों का पास होना आपको और भी उत्साहित करेगा। आपकी उपलब्धि से आपके प्रियजन भी गौरवान्वित महसूस करेंगें। लेकिन अपनी सेहत के प्रति थोड़ा सचेत रहें अन्यथा रंग में भंग पड़ सकता है।
कुंभ राशि
11 of 12
कुंभ राशि
- फोटो : aquarius sign
इस सप्ताह थोड़ा संभल कर रहने की आवश्यकता है। खासकर आपकी माली हालत खराब हो सकती है। अचानक से कोई खर्च आने से या फिर निवेश में हानि से आपको आर्थिक रुप से नुक्सान उठाना पड़ सकता है। व्यवसायी जातक यदि किसी नई परियोजना में निवेश करने की सोच रहें हैं तो कुछ समय के लिये अपने फैसले को स्थगित कर दें। आपके लिये रोमांटिक जीवन भी काफी मंहगा साबित हो सकता है। इसलिये बेहतर होगा इस सप्ताह अपने साथी को बातों से ही बहलायें। सप्ताहांत तक स्थिति में सुधार होने की संभावना है। वहीं दफ्तर हो या घर आपको खुशी के कुछ अहम पल बिताने का अवसर जरुर मिलेगा।
यह सप्ताह आपके लिये मिला जुला रहने के आसार हैं। एक और कुछ चीजों को लेकर आपका मानसिक तनाव बढ़ सकता है दूसरी और आपकी सकारात्मक उर्जा और तीव्र बुद्धि उसे आप पर हावी नहीं होने देगी। आप जटिल से जटिल दिक्कत को निपटाने की क्षमता रखते हैं। हो सकता है आपके किसी दोस्त को भी आपकी सहायता की जरुरत पड़े। आपकी आर्थिक स्थिति काफी बेहतर रहने के आसार हैं। वहीं दबाव के अंदर आपके रचनात्मक कार्य कौशल का पारितोषिक भी आपको मिल सकता है। रोमांटिक जीवन भी कुल मिलाकर अच्छा ही रहने के आसार हैं। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।