फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Wallet Money Upay: हाथ में नहीं रुकता है पैसा तो, राशि के अनुसार करें ये उपाय

Mon, 16 Jan 2023 12:17 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
हाथ में नहीं रुकता है पैसा तो, राशि के अनुसार करें ये उपाय - फोटो : social media
Rashi ke anusar Dhan ke Upay: हर व्यक्ति पैसा कमाने के लिए काफी मेहनत करता है। जीवन से जुड़े सुखों को पाने के लिए धन की जरूरत होती है और यह धन बहुत मेहनत और किस्मत से हर किसी को मिलता है। हर कोई चाहता है कि जब वह अपनी ख्वाहिशों को पूरा करने निकले तो उसके बटुए या फिर कहें पर्स में पैसा कम न पड़े। हर समय पर्स रुपयों से भरा रहे यह ख्वाहिश हर किसी की होती है, लेकिन सिर्फ सोचने भर से जीवन के सारे सुख नहीं हासिल होते हैं। जब पैसा हाथ में आता है तो अचानक नए खर्च सामने आ जाते हैं या सैलरी खाते में जमा होते ही खर्च हो जाती है। ऐसे में विशेष ज्योतिष उपाय करने की जरूरत होती है। यदि आपकी सैलरी जल्द खत्म हो जाती है और हर माह नए-नए खर्च सामने आ जाते हैं तो अपनी राशि के अनुसार ये उपाय आजमा सकते हैं। जानते हैं क्या है ये उपाय। 
विज्ञापन

2 of 5
हाथ में नहीं रुकता है पैसा तो, राशि के अनुसार करें ये उपाय - फोटो : istock
मेष, सिंह और धनु राशि वाले करें ये उपाय
मेष, सिंह या धनु राशि के जातकों की सैलरी से खर्चे पूरे नहीं हो रहे हैं और अगर आपके पास ज्यादा खर्च नजर आ रहा है  तो अपने वेतन का कुछ हिस्सा दान जरूर करें। जरूरतमंद व्यक्तियों को खाने की वस्तु दान करें।  इन चीजों के दान करने से कार्यालय में तनाव के साथ दुर्घटना भी बचा जा सकता है। 
विज्ञापन

3 of 5
हाथ में नहीं रुकता है पैसा तो, राशि के अनुसार करें ये उपाय - फोटो : istock
वृषभ, कन्या या मकर राशि वाले करें ये उपाय 
वृषभ, कन्या या मकर राशि के जातकों को अपनी आय का कुछ हिस्सा दान में देना चाहिए। इन तीनों राशि के जातकों को  हर शनिवार को शनिदेव पर तेल भी चढ़ाना चाहिए। इस उपाय से खर्चों में कटौती हो सकती है। 

4 of 5
हाथ में नहीं रुकता है पैसा तो, राशि के अनुसार करें ये उपाय - फोटो : istock
मिथुन, तुला या कुंभ राशि वाले करें ये उपाय 
मिथुन, तुला या कुंभ राशि के जातकों को अपने वेतन का कुछ हिस्सा गरीबों के स्वास्थ्य पर खर्च करना चाहिए। यदि संभव हो तो किसी अस्पताल में दान करना चाहिए। ऐसा करने से प्रमोशन के भी योग बनेंगे और नौकरी में कोई बाधा नहीं आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हाथ में नहीं रुकता है पैसा तो, राशि के अनुसार करें ये उपाय - फोटो : i stock
कर्क, वृश्चिक या मीन राशि वाले के उपाय 
कर्क, वृश्चिक या मीन राशि के जातक वेतन मिलने पर कपड़ों या जूतों का दान करें। ये चीजें अपने घर के आस-पास किसी वृद्ध को प्रेमपूर्वक दे दें। यदि कोई प्यास हो तो उसे पानी भी पिलाने का काम कर सकते हैं। इस उपाय से जीवन दीर्घायु होता है और साथ ही आर्थिक संपन्नता भी आती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें