Dream Astrology: स्वप्न विज्ञान का मानना है कि सपने जीवन में परिस्थितियों को प्रभावित कर सकते हैं। कहा जाता है कि सपने हमारे जीवन का आईना होते हैं। कहा जाता है कि इंसान जिस तरह की स्थिति से गुजर रहा होता है, उसे वैसे ही सपने आते हैं। स्वप्न विज्ञान के जानकारों का कहना है कि कुछ सपने ऐसे भी होते हैं जिनसे व्यक्ति की आर्थिक स्थिति पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। हमें अक्सर जो सपने आते हैं वह हम तुरंत अपनों के साथ या फिर दोस्तों के साथ साझा कर लेते हैं। सपने में पशु-पक्षियों के दिखाई देने के शुभ और अशुभ संकेत स्वप्न शास्त्र में बताए गए हैं। कई सपने सकारात्मक और कई सपने नकारात्मक संकेत देते है। हिन्दू धर्म में मान्यता है कि गाय में देवी देवताओं का वास है। सपने में गाय का दिखाई देना शुभ संकेत माना गया है। आइए जानते हैं सपने में गाय का दिखना शुभ होता है या अशुभ।