हनुमान जी
मुख्य द्वार पर लगाएं ऐसी प्रतिमा-
वास्तु शास्त्र में पंचमुखी हनुमान जी की तस्वीर लगाने का बहुत महत्व माना जाता है। वास्तु के अनुसार घर के मुख्य द्वार पर पंचमुखी हनुमान जी की मूर्ति या चित्र लगाना चाहिए। इससे आपके घर में किसी तरह की नकारात्मक ऊर्जा या बुरी शक्ति प्रवेश नहीं करती हैं। मान्यता है कि जिस घर में पंचमुखी हनुमान विराजमान हो वहां के लोगों की तरक्की में किसी प्रकार की बाधा नहीं आती है और धन, संपदा में बढ़ोतरी होती है।