Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में घर में रखी चीजों को लोकर कुछ शुभ दिशाओं के बारे में बताया गया है। यदि वास्तु के इन नियमों का पालन नहीं किया जाता है तो कई बार इसके बुरे परिणामों को भी झेलना पड़ता है। यही वजह है कि घर की प्रत्येक वस्तू के रखते समय दिशा को ध्यान में रखा जाता है।
वास्तु शास्त्र में घर में रखी जाने वाली अलमारी की दिशा को लेकर कई महत्वपूर्ण नियम बताए गए हैं। सही दिशा में अलमारी रखने से जीवन में आ रही बाधाओं को कम किया जा सकता है और सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बना रहता है। यदि अलमारी गलत दिशा में रखी जाती है, तो घर के सदस्यों को मानसिक तनाव, नकारात्मकता और आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए, यह आवश्यक है कि अलमारी को सही दिशा में रखा जाए ताकि सुख-समृद्धि बनी रहे।