एक कहावत है कि घर वह स्थान है जहां आपका दिल बसता है और इस सत्यता से शायद आप सभी लोग सहमत हैं। दिन की शुरुआत हो या अंत सभी को अपना घर प्रिय होता है, चूंकि हमारा घर इतना महत्वपूर्ण है, हम इसे अपने आसपास की बुरी नजर या नकारात्मक ऊर्जा से बचाने के लिए लगातार तनाव में रहते हैं। वास्तु के अनुसार कुछ ऐसी चीजें हैं जिसे आप अपने घर को किसी भी प्रकार के नकारात्मक वाइब्स से सुरक्षित रखने के लिए कर सकते हैं। वास्तु शास्त्र कहता है कि अक्सर कई ऐसी बातें होती हैं जिससे घर को नजर लग जाती हैं, हालांकि कुछ लोग इसे अंधविश्वास का रूप भी कह सकते हैं। लेकिन यह ऐसी बातें हैं जिसे अनदेखा नहीं किया जा सकता। इसलिए, हम आपके लिए लेकर आएं हैं ईर्ष्या, नकारात्मक ऊर्जा और बुरी नजर के दुष्प्रभाव से आपके घर को बचाने के कुछ उपाय।