फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये आसान वास्तु उपाय बदल सकते हैं आपकी जिंदगी

Mon, 31 Aug 2020 06:46 PM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
vastu tips
अगर घर में तनाव की स्थिति रहती है किसी न किसी कारण से झगड़ा हो जाता है, परिवार के सदस्यों के बीच प्रेम की भावना समाप्त हो रही है तो कुछ आसान से उपाय करके आप अपने घर में सुख शांति और समृद्धि ला सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 8
प्रतीकात्मक तस्वीर
सप्ताह में एक बार घर में गुग्गुल की धूप अवश्य दें, इससे नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। इसकी सुगंध से तनाव भी दूर होता है। धूप देने के लिए गुरुवार का दिन सही रहता है।
विज्ञापन

3 of 8
रोटी बनाने से पहले तवे पर दूध से छीटें दें प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
तवे पर रोटी डालने से पहले दूध की छींटे मारें, इससे घर के सदस्यों के बीच प्रेम बढ़ता है। प्रतिदिन सबसे पहली रोटी गाय के लिए निकालनी चाहिए। गाय को पूजनीय माना गया है। सनातन धर्म में गाय में देवताओं का वास माना जाता है।

4 of 8
पूजा घर में सूखे फूल न रखें (प्रतीकात्मक तस्वीर)
कुछ लोग पूजा करने के बाद पूजा घर में फूल,मालाओं को ऐसे ही रहने देते हैं, लेकिन घर के मंदिर में कभी भी सूखे फूलों को नहीं रखना चाहिए, साथ ही टूटी-फूटी कबाड़ की वस्तुओं को तुरंत घर से बाहर निकाल देना चाहिए।
विज्ञापन

5 of 8
तुलसी - फोटो : Social media
घर की दक्षिण-पूर्व दिशा में हरियाली भरें चित्र लगाने चाहिए। संतों के आशीर्वाद मुद्रा में चित्र बैठक में लगाने चाहिए, हर गुरुवार के दिन तुलसी में दूध चढ़ाना चाहिए
विज्ञापन

6 of 8
vastu tips
घर बनवाते समय ध्यान रखें कि तीन दरवाजे एक ही रेखा में नहीं होना चाहिए, घर का निर्माण करते समय पानी का का स्थान उत्तर दिशा में रखें, इससे घर की आर्थिक स्थिति सही रहती है और घर में धन की आवक बनी रहती है।
विज्ञापन

7 of 8
earthen pot
घर में एक मिट्टी का घड़ा रखें, ध्यान रहे कि घडा़ हमेशा पानी से भरा हुआ रहना चाहिए, कहते हैं कि मिट्टी की सौंधी खुशबू की तरह घर के सदस्यों के बीच में भी प्रेम भावना बनी रहती है।
विज्ञापन

8 of 8
happy family - फोटो : social media
घर के अतिथि कक्ष में हंसते-मुस्कुराते खुशहाल परिवार की तस्वीर लगाएं, इस तस्वीर को ऐसे लगाएं कि आते-जाते सबकी नजर उस तस्वीर पर पड़ती रहे, कुछ ही दिनों में आपको इसका प्रभाव दिखाई देने लगेगा! 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें