फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1 चुटकी नमक से व्यक्ति बन सकता है अमीर, बस करना होगा कुछ इस तरह से इस्तेमाल

Wed, 29 Aug 2018 03:36 PM IST
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
तंत्र और वास्तु शास्त्र में नमक के प्रयोग का विशेष महत्व माना गया है। वास्तु के अनुसार नमक में गजब की शक्ति होती है जो न केवल आपके घर को सकारात्मक ऊर्जा से भर देती है बल्कि आपके घर में सुख समृद्धि भी लाता है। 
विज्ञापन

2 of 6
नमक का इस्तेमाल नजर दोष उतारने के लिए भी किया जाता है। अगर आपको लगता है कि आपको या आपके परिवार के किसी सदस्य को नजर लगी है तो एक चुटकी नमक लेकर तीन बार उसके ऊपर से घुमाकर बाहर फेंक दें।  इससे नजर दोष खत्म हो जाता है।
विज्ञापन

3 of 6
वास्तु विज्ञान के अनुसार शीशे के प्याले में नमक भरकर शौचालय और स्नान घर में रखना चाहिए इससे वास्तुदोष दूर होता है। नमक और शीशा दोनों ही राहु के वस्तु हैं और राहु के नकारात्मक प्रभाव को दूर करने का काम करते हैं। राहु नकारात्मक उर्जा और कीट-कीटाणुओं का भी कारक माना गया है। जिनसे घर में सुख समृद्धि और स्वास्थ्य प्रभावित होता है।

4 of 6
शीशे के बर्तन में नमक भरकर घर के किसी कोने में रखने से घर में सकारात्मक उर्जा का संचार होता है। राहु, केतु की दशा चल रही हो या जब मन में बुरे-बुरे विचार या डर पैदा हो रहे हो तब यह प्रयोग बहुत लाभ देता है।
विज्ञापन

5 of 6
नमक को लाल रंग के कपड़े में बांधकर घर के मुख्य द्वार पर लटकाने से घर में किसी बुरी ताकत का प्रवेश नहीं होता है। कारोबर में उन्नति के लिए अपने व्यापारिक प्रतिष्ठान के मुख्य द्वार पर और तिजोरी के ऊपर लटकाना लाभप्रद माना गया है। नमक के इस तरह से इस्तेमाल से कारोबार में फायदा होता है और व्यक्ति अमीर होता जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
god - फोटो : god
 हफ्ते में एक दिन पानी में चुटकी भर नमक मिलाकर बच्चों को नहलाएं तो नजर दोष से बच्चे बचे रहेंगे और स्वास्थ्य संबंधी परेशानी कम होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें