घर के वास्तु दोषों के कारण जीवन नकारात्मकता से घिर जाता है। जिन घरों में सकारात्मक वातावरण नहीं होता हैं, वहां पर रहने वाले लोगों की सोच भी नकारात्मक हो जाती है। ऐसे लोगों को हर कार्य में नकारात्मक दिखती है। कार्यों में सफलता भी नही मिलती है और बाधाओं का सामना करना पड़ता है। वास्तुशास्त्र के अनुसार वास्तु दोष दूर करने से घर में सकारात्मकता बढ़ती है। आज हम आपको कुछ खास परंपरागत वास्तु उपाय बताएंगे जिनसे आपके घर से भी वास्तु दोषों की छुट्टी हो जाएगी।
विज्ञापन
2 of 6
Vaastu
घर में सकरात्मक वातावरण बनाए रखने के लिए पोंछा लगाते समय पानी में थोड़ा नमक मिला लेना चाहिए। नमक में यह क्षमता होती है कि वह नकारात्मक ऊर्जा को ग्रहण करकें सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है।
विज्ञापन
3 of 6
लंदन की दक्षिण एशियाई दुकानों में पैक्ड गोमूत्र बेचा जा रहा
- फोटो : BBC
घर में रोज सुबह गौमूत्र का छिड़काव करना चाहिए। गौमूत्र की गंध से वातावरण पवित्र होता है और स्वास्थ्य लाभ होता है।
4 of 6
rangoli
घर के बाहर रंगोली बनाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होता है। रंगोली से मन प्रसन्न होता और नकारात्मक विचार दूर होते है।
विज्ञापन
5 of 6
हवन
- फोटो : shutterstock
नकारात्मकता खत्म करने के लिए घर में लोबान, गुग्गल, कर्पूर, देशी घी और चदंन जलाकर इनका धुआं करना चाहिए। इनके धुंए से वातावरण में मौजूद सूक्ष्म हानिकारक कीटाणु नष्ट हो जाते हैं।