Chakla Belan Vastu Tips: वास्तु शास्त्र के अनुसार रसोई घर केवल भोजन बनाने की जगह नहीं, बल्कि सकारात्मक ऊर्जा का एक प्रमुख स्रोत माना जाता है। इसका सीधा असर घर के सदस्यों के स्वास्थ्य, भाग्य और आर्थिक स्थिति पर पड़ता है। यही कारण है कि किचन में रखी हर वस्तु को सही दिशा और स्थिति में रखने की सलाह दी जाती है, ताकि घर में सुख-समृद्धि बनी रहे। रसोई में इस्तेमाल होने वाली महत्वपूर्ण वस्तुओं में चकला और बेलन का विशेष स्थान है। वास्तु मान्यताओं के मुताबिक, इनका सही और सही अवस्था में होना बेहद जरूरी है।