फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vastu Tips : धन लाभ के साथ मिलेगी सुख-शांति, बस कर लें वास्तु के ये छोटे-छोटे 7 उपाय  

Sat, 14 May 2022 10:09 AM IST
विनोद शुक्ला अनीता जैन ,वास्तुविद
विज्ञापन
1 of 8
vastu tips: घर की उत्तर-पूर्व दिशा में स्टोर रूम बनाने या वहां फालतू चीजें रखने से भी वहां रहने वाले लोगों को गहरे अवसाद का सामना करना पड़ सकता है। - फोटो : अमर उजाला
सुख-समृद्धि की चाहत किसे नहीं होती। हम सभी अपने जीवन को सुखद बनाने के लिए तरह-तरह के प्रयास करते रहते है। इसके बाबजूद कई बार ऐसा होता है कि हमारे काम नहीं बनते और हम तनाव में आ जाते है, जिस कारण घर में अशांति पैदा हो सकती है। इसके कई कारण हो सकते हैं, जिनमें घर में वास्तुदोष भी एक कारण हो सकता है। वास्तु दोष उत्पन्न होने से घर में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ने लगती है,जिसके कारण हमारे साथ दुःख और अशुभ घटनाएं घटित होने लगती हैं। वास्तुशास्त्र में कुछ सरल उपाय बताए गए हैं,जिनको अपनाकर आप सुख-शांति को आकर्षित कर सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 8
vastu - फोटो : pinterest
1.दक्षिण-पूर्व (अग्नि तत्व)के वास्तु दिशा क्षेत्र में लाल घोड़ों का जोड़ा और उत्तर दिशा क्षेत्र में हरे पौधे रखने से भी अधिक धन आगमन की संभावना बनती है।   
 
विज्ञापन

3 of 8
वास्तु उपाय - फोटो : vastu tips
2. घर की उत्तर-पूर्व दिशा में स्टोर रूम बनाने या वहां फालतू चीजें रखने से भी वहां रहने वाले लोगों को गहरे अवसाद का सामना करना पड़ सकता है। सबसे सही समाधान यह है कि उन सामानों को संबंधित दिशा क्षेत्रों में रखना चाहिए।  

4 of 8
puja ghar
3. अपने घर के मन्दिर में घी का एक दीपक नियमित जलाएं तथा घंटी भी बजाना चाहिए जिससे सभी प्रकार की नकारात्मक ऊर्जा घर से बहार निकलती है। इसी तरह घर में शंख रखने और बजाने से घर का वास्तु दोष दूर होता है । घर के पूजा-स्थल में देवी-देवताओं पर चढ़ाएं गए पुष्प-हार दूसरे दिन हटा देने चाहिए और भगवान को नए पुष्प-हार अर्पित करने चाहिए। इसी प्रकार पूजा घर में देवताओं के चित्र भूलकर भी आमने-सामने नहीं रखने चाहिए इससे बड़ा दोष उत्पन्न होता है।
 
विज्ञापन

5 of 8
वास्तुशास्त्र में दिशाओं का महत्व - फोटो : vastu tips
4. गलत दिशा में रखी गईं धार्मिक पुस्तकें वास्तु दोष का कारण बनती हैं। वास्तु के अनुसार धार्मिक पुस्तकों और ग्रंथों को हमेशा पश्चिम की तरफ ही रखना चाहिए। किसी दूसरी दिशा में,बेड के अंदर अथवा गद्दे या तकिये के नीचे धार्मिक पुस्तकें रखना शुभ नहीं होता ।
 
विज्ञापन

6 of 8
vastu tips - फोटो : social media
5. वास्तुदोष के कारण यदि घर में किसी सदस्य को रात में नींद नहीं आती या स्वभाव चिडचिडा रहता हो, तो उसे दक्षिण दिशा की तरफ सिर करके शयन कराएं। इससे उसके स्वभाव में बदलाव होगा और अनिद्रा की स्थिति में भी सुधार होगा।
 
विज्ञापन

7 of 8
Vastu Plants - फोटो : iStock
6. घर में किसी भी कमरे में सूखे हुए पुष्प नहीं रखने दें। यदि छोटे गुलदस्ते में रखे हुए फूल सूख जाएं, तो नए फूल लगा दें और सूखे पुष्पों को निकालकर बाहर फेंक दें।
विज्ञापन

8 of 8
वास्तुशास्त्र में दिशाओं का महत्व - फोटो : vastu tips
 7.सुबह के समय थोड़ी देर के लिए खिड़की,दरवाजे खोल दें ताकि ताजी हवा और सूर्य का प्रकाश घर में प्रवेश कर सके,ऐसा करने से सकरात्मक ऊर्जा आपके घर में आएगी,वास्तुदोष दूर होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें