Vastu Tips: घर की इस दिशा में भूल से भी न लगाएं घड़ी
- फोटो : iStock
घर में भूलकर भी न रखें ऐसी घड़ी
वास्तु के अनुसार घर में कभी भी खराब या बंद घड़ी न रखें। साथ ही ऐसी घड़ी भी दीवार पर न लगाएं, जिसका शीशा टूटा हुआ हो। टूटी या बंद घड़ी को घर में रखने से परिवार के सदस्यों पर नकारात्मक असर पड़ता है। कहा जाता है कि रुकी र्हु घड़ी की तरह परिवार के सदस्यों की प्रगति भी रुक जाती है, इसलिए यदि घड़ी की बैटरी खत्म हो गई हो तो उसे तुरंत बदल दें।