फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vastu Tips: घर का वास्तुदोष खराब कर सकता है आपकी सेहत, जानिए कैसे करें उपाय

Tue, 11 Apr 2023 11:33 AM IST
विनोद शुक्ला अनीता जैन ,वास्तुविद
विज्ञापन
1 of 8
vastu tips 2023 - फोटो : अमर उजाला
किसी भी भवन की बनावट और उसकी साज-सज्जा घर के वास्तु को प्रभावित करती है। यदि घर में वास्तु के नियमों का पालन किया जाए तो वहां सुख-समृद्धि रहती है वही यदि वास्तु नियमों के विपरीत घर हो तो भवन में रहने वाले सभी लोग शारीरिक और मानसिक रूप से अस्वस्थ्य रह सकते हैं, उनका जीवन अनेक कष्टों से घिर सकता है। वास्तु के कुछ सरल नियमों का ध्यान रखकर आप स्वस्थ्य और सुखी जीवन जी सकते हैं।
 
विज्ञापन

2 of 8
vastu tips - फोटो : vastu tips
हल्की ,खुली और साफ हो उत्तर दिशा
पूर्व तथा उत्तर दिशा का हल्का और नीचा होना तथा दक्षिण व पश्चिम दिशा का भारी व ऊंचा होना वास्तु सम्मत है। यदि पूर्व दिशा में भारी निर्माण हो तथा पश्चिम दिशा एकदम खाली व निर्माण रहित हो तो अनिद्रा का शिकार होना पड़ सकता है। उत्तर दिशा में भारी निर्माण हो परन्तु दक्षिण और पश्चिम दिशा निर्माण रहित हो तो भी ऐसी स्थिति उत्त्पन्न होती है।
विज्ञापन

3 of 8
Morning Vastu Tips - फोटो : iStock
दक्षिण या पूर्व में सिर करके सोएं
गृहस्वामी अग्निकोण या वायव्य कोण में शयन करे,या उत्तर में सिर व दक्षिण में पैर करके सोए तब भी अनिद्रा या बेचैनी,सिरदर्द और चक्कर जैसी परेशानी हो सकती है। धन आगमन और स्वास्थ्य की दृष्टि से दक्षिण या पूर्व की ओर पैर करना अच्छा माना गया है।

4 of 8
Vastu Tips For Bathroom - फोटो : istock
जल की स्थिति हो ठीक
घर में भूमिगत जल की गलत स्थिति भी बहुत सारे रोगों का कारण होती है। उत्तर या उत्तर-पूर्व दिशा में भूमिगत जल स्रोत धनदायक होते हैं एवं संतान को भी सुंदर निरोगी बनाते हैं। यहां निवास करने वाले सदस्यों के चेहरे पर कांति बनी रहती है। इन स्थानों पर जल की स्थिति रोग-प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि करती है।
विज्ञापन

5 of 8
vastu tips
प्रवेश द्वार
दक्षिण-पश्चिम दिशा में प्रवेश द्वार या हल्की चाहरदीवारी अथवा खाली जगह होना शुभ नहीं है, ऐसा होने से हार्ट अटैक, लकवा, हड्डी एवं स्नायु रोग संभव हैं। अतः यहां प्रवेश द्वार या खाली जगह छोड़ने से बचना चाहिए।
विज्ञापन

6 of 8
vastu tips
भोजन पकाने की दिशा
रसोई घर में भोजन बनाते समय यदि गृहणी का मुख दक्षिण दिशा की ओर है तो त्वचा एवं हड्डी के रोग हो सकते हैं। दक्षिण दिशा की ओर मुख करके भोजन पकाने से पैरों में दर्द की संभावना भी बनती है। इसी तरह पश्चिम की ओर मुख करके खाना पकने से आंख, नाक, कान एवं गले की समस्याएं हो सकती हैं। पूर्व दिशा की ओर चेहरा करके रसोई में भोजन बनाना स्वास्थ्य के लिए श्रेष्ठ माना गया है।
विज्ञापन

7 of 8
vastu tips - फोटो : social media
दीवार पर न हो दरारें
ध्यान रहे कि आपके भवन की दीवारें एकदम सही सलामत हों,उनमें कहीं भी दरार या रंग रोगन उड़ा हुआ या फिर दाग-धब्बे आदि न हों वरना वहां रहने वालों में जोड़ों का दर्द, गठिया, कमर दर्द, सायटिका जैसे समस्याएं हो सकती हैं।
विज्ञापन

8 of 8
वास्तुशास्त्र में दिशाओं का महत्व - फोटो : vastu tips
तामसिक रंगों का प्रयोग नहीं
दीवारों पर रंग-रोगन भी ध्यान से करवाना चाहिए। काला या गहरा नीला रंग वायु रोग, पेट में गैस, हाथ-पैरों में दर्द ,नारंगी या पीला रंग ब्लड प्रेशर,गहरा लाल रंग रक्त विकार या दुर्घटना का कारण बन सकता है। अच्छे स्वास्थ्य के लिए दीवारों पर दिशा के अनुरूप हल्के एवं सात्विक रंगों का प्रयोग करना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें