बच्चों की पढ़ाई के लिए माता-पिता काफी मेहनत करते है और उनके जीवन को संवारने का हर संभव प्रयास करते है, लेकिन अक्सर तमाम प्रयासों के बावजूद भी बच्चा परीक्षा में अच्छे अंक लाने से चूक जाता है। कई बार तो परीक्षा की तैयारी में जी जान लगा देने के बाद वह प्राकृतिक बाधाओं के चलते पिछड़ जाता है। इन्हीं बाधाओं को दूर करने के लिए ज्योतिष एवं वास्तु में कई उपाय बताए गए हैं, जिन्हें अपनाने से शिक्षा के क्षेत्र में उम्मीद से ज्यादा सफलता हासिल की जा सकती है।
विज्ञापन
2 of 9
study
पढ़ाई में सफलता प्राप्त करने के लिए छात्रों की पढ़ाई का कमरा पूर्व या उत्तर दिशा या फिर ईशान कोण में होने से सूर्य, बुध एवं गुरू ग्रह की कृपा प्राप्त होती है।
विज्ञापन
3 of 9
nn
किसी बीम या दुछती के नीचे बैठकर पढ़ना या सोना नहीं चाहिए, अन्यथा मानसिक तनाव उत्पन्न होता है और पढ़ाई में मन नहीं लगेगा।
4 of 9
सूरज के चारों ओर रंगीन घेरा
- फोटो : अमर उजाला
यदि सुबह सूर्य की किरणें स्टडी रूम में आती हों तो खिड़की दरवाजे सुबह के वक्त खोलकर रखने चाहिए, ताकि सुबह के सूर्य की सकारात्मक ऊर्जा का लाभ मिल सके।
विज्ञापन
5 of 9
children room
- फोटो : social media
घर की पश्चिम दिशा में पढ़ाई का कमरा होने पर बच्चों को पूर्व दिशा की ओर मुंह करके पढ़ना चाहिए। ऐसा करने से बच्चा परीक्षा के दिनों में कम समय में ज्यादा चीजें याद कर परीक्षा में अच्छे नंबर प्राप्त कर सकता है।
विज्ञापन
6 of 9
baby sleep
पढ़ाई करने वाले बच्चों को हमेशा दक्षिण या पश्चिम की ओर सिर करके सोना चाहिए । दक्षिण में सिर करके सोने से स्वास्थ्य लाभ प्राप्त होता है और पश्चिम में सिर करके सोने से पढ़ने की चाहत दिन-प्रतिदिन बड़ती जायेगी ।
विज्ञापन
7 of 9
सरस्वती पूजा
स्टडी रूम में मां सरस्वती का चित्र लगाए और उनके सामने पढ़ाई करने से पहले हाथ जोड़कर बुद्धि एवं बल के लिए प्रार्थना करें। साथ ही प्रात: काल ॐ ऐं हीं सरस्वत्यै नमः का जाप करें।
8 of 9
sleep disorder
- फोटो : file photo
जिन बच्चों को पढ़ाई के दौरान आलस्य आता हो और पढ़ाई से मन भटकने लगता हो उनके स्टडी रूम में यदि हरे रंग का प्रयोग किया जाये तो लाभदायक सिद्ध होगा। सफेद रंग से सुस्ती भरा माहौल बन सकता है।
स्टडी रूम में कम्प्यूटर इत्यादि को आग्नेय से दक्षिण व पश्चिम के बीच कहीं भी रख सकते है। ईशान कोण में रखें कम्पयूटर शैक्षिक सफलता के लिए उपयोगी नहीं साबित होंगे।