फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vastu Tips For Stairs: क्या आप भी घर की सीढ़ियों के नीचे रखते हैं ये सामान, हो जाएं सावधान

Mon, 05 Aug 2024 06:16 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
सीढ़ियों के नीचे नहीं रखें ये चीजें - फोटो : amar ujala
Vastu Tips For Stairs: घर के अलग-अलग हिस्सों के लिए वास्तु के कुछ सिद्धांत हैं, जिन्हें एक साथ रखने पर ये आपके घर में सकारात्मक ऊर्जा लाने के लिए एकदम सही तालमेल में काम करते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार, हम घर में कई छोटी-छोटी गलतियां करते हैं, लेकिन अगर हम सावधान रहें तो भविष्य में हमें कभी भी आर्थिक समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ेगा।अगर आपके घर में सीढ़ियों से चढ़ना उतरना करते हैं तो इसे सही तरीके से करना चाहिए।  आज हम आपको वास्तु शास्त्र से जुड़े कुछ ऐसे दोषों के बारे में बताएंगे, जिन्हें दूर किया जा सकता है। आइए जानते हैं घर में वास्तु के अनुसार सीढ़ियों को नीचे ऐसी कौन सी चीजें हैं जो नहीं रखनी चाहिए। 
 
Vastu Tips: घर में बांसुरी रखने के ये है चमत्कारी फायदे, भगवान श्रीकृष्ण होते हैं मेहरबान

V
astu Tips: घर में मौजूद वास्तु दोष का कैसे करें पहचान, जानें इसे दूर करने के उपाय


 
विज्ञापन

2 of 7
सीढ़ियों के नीचे नहीं रखें ये चीजें - फोटो : freepik
सीढ़ियों के नीचे रसोई, शौचालय और मंदिर नहीं होना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि इससे परिवार के सदस्यों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा एक स्टोर रूम भी बनवाना चाहिए।
विज्ञापन

3 of 7
सीढ़ियों के नीचे नहीं रखें ये चीजें - फोटो : freepik
अगर आप आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं तो इसका एक कारण सीढ़ियों के नीचे जूते-चप्पल रखना भी हो सकता है। इसलिए गलती से भी ऐसी गलती न करें। 

4 of 7
सीढ़ियों के नीचे नहीं रखें ये चीजें - फोटो : freepik
आपको इस बात का भी खास ख्याल रखना चाहिए कि सीढ़ियों के नीचे खुली जगह होनी चाहिए। ऐसा माना जाता है कि सीढ़ियों के नीचे खुली जगह होने से बच्चों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने में मदद मिलती है। सीढ़ियां हमेशा साफ-सुथरी होनी चाहिए। गंदी सीढ़ियां होने से घर में नकारात्मकता आती है।
विज्ञापन

5 of 7
सीढ़ियों के नीचे नहीं रखें ये चीजें - फोटो : freepik
वास्तु शास्त्र के अनुसार सीढ़ियां बनाने के लिए दक्षिण-पश्चिम दिशा शुभ होती है। किसी अन्य दिशा में सीढ़ियां बनाने से बचना चाहिए। क्योंकि ऐसा माना जाता है कि इससे घर के मालिक को आर्थिक नुकसान होता है।
विज्ञापन

6 of 7
सीढ़ियों के नीचे नहीं रखें ये चीजें - फोटो : freepik
सीढ़ियों के नीचे कभी भी कूड़ा-कचरा और डस्टबिन नहीं रखना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि ऐसा करने से घर में वास्तु दोष आता है। इससे घर के सदस्यों में बेचैनी की भावना पैदा होती है और तनाव बढ़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Vastu Tips For Stairs - फोटो : freepik
सीढ़ियां हमेशा विषम संख्या में रखनी चाहिए। इससे शुभ फल प्राप्त होते हैं। सीढ़ियों के नीचे रोज़ाना इस्तेमाल होने वाले कमरे नहीं बनाने चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार ऐसा करना अनुचित माना जाता है।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। इस लेख में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें