(प्रतीकात्मक तस्वीर)
घर में कबाड़ एकत्रित करना
वास्तु के अनुसार, यदि आपके घर में पुराना टूटा-फूटा सामान जैसे बिना ताले की चाबियां, खराब पड़े बिजली के उपकरण, जंग लगा सामान टूटा हुआ फर्नीचर, टूटा कांच, पुराने बिना काम के जूते, फटे पुराने कपड़े और बंद पड़ी घड़ियां आदि फिजूल सामान यदि घर में पड़ा हो तो नकारात्मक ऊर्जा बढ़ने लगती है। इससे आपके घर में कलह-क्लेश तो बढ़ता ही है साथ ही में आर्थिक तंगी और तरक्की में बाधाओं का सामना भी करना पड़ता है, इसलिए यदि आपके घर में इस तरह का कोई भी सामान पड़ हो तो उसे तुरंत हटा देना चाहिए।