घर पर बने पूजा स्थल का विशेष महत्व होता है। यह एक ऐसा हिस्सा होता है जहां पर सबसे ज्यादा शांति और सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त होती है। शास्त्रों में घर पर बने पूजा स्थल के बारे में नियम बताया गया है जिसको जरूर ध्यान में रखना चाहिए।
विज्ञापन
2 of 6
god
घर के मंदिर में एक ही भगवान की दो तस्वीरें या मूर्तियां नहीं होनी चाहिए। शास्त्रों मे ऐसा होने से शुभ कार्य को करने में परेशानियां आती है,इसलिए जहां तक संभव हो एक भगवान की एक ही तस्वीर रखें।
विज्ञापन
3 of 6
god
घर का पश्चिम और दक्षिण हिस्सा वास्तुशास्त्र के नियम से अशुभ फल का कारण माना जाता है इसलिए पूजा घर पूर्व या उत्तर दिशा में ही होना चाहिए।
4 of 6
god
घर का पूजा का स्थान न तो शौचालय के पास बना होना चाहिए और ना ही रसोई घर में। इसके अलावा सीढ़ियों के नीचे कभी भी भूलकर भी मंदिर नहीं बनवाना चाहिए।
विज्ञापन
5 of 6
shivling
वैसे तो घर के मंदिर में शिवलिंग को रखना वर्जित माना गया है लेकिन अगर शिवलिंग रखना ही है तो इसका आकार अंगूठे के आकार से बड़ा नहीं होना चाहिेए।
हिन्दू धर्म में खंडित मूर्तियों की पूजा करना अच्छा नहीं माना जाता है इसलिए पूजा घर में कभी भूलकर भी ऐसी मूर्तियों को नहीं रखना चाहिए। खंडित मूर्तियों की पूजा को अशुभ माना गया है।