हर व्यक्ति सुख-शांति और समृद्धि के लिए घर में भगवान की मूर्तियां लाकर रखते हैं और उनकी पूजा अर्चना करते हैं। आपके घर में भी कई देवी-देवताओं की मूर्तियां और तस्वीरें होंगी। लेकिन वास्तुशास्त्र के अनुसार कुछ देवी-देवताओं की मूर्तियां मंदिर में ही होनी चाहिए घर में इन्हें नहीं रखना चाहिए। इनके घर में होने पर सुख समृद्धि आने के बजाया घर से चली जाती है। देखिए वास्तुशास्त्र के अनुसार किन-किन देवताओं की मूर्तियां घर में नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
घर में नहीं रखें ये 7 मूर्तियां, सुख-समृद्धि की हो सकती है हानि
2 of 8
शिवलिंग
- फोटो : shivling
वास्तु विज्ञान के अनुसार घर में शिवलिंग की स्थापना नहीं करनी चाहिए क्योंकि शिवलिंग शून्य और वैराग्य का प्रतीक है। इसलिए इसे घर में नहीं रखना चाहिए। अगर आप शिवलिंग रखना चाहते हैं तो पारद का या फिर अंगूठे के आकार का शिवलिंग घर में रख सकते हैं।
विज्ञापन
घर में नहीं रखें ये 7 मूर्तियां, सुख-समृद्धि की हो सकती है हानि
3 of 8
भैरव
- फोटो : bhairav
भगवान शिव के ही एक अन्य रूप हैं भैरव। इनकी मूर्ति भी घर में नहीं रखनी चाहिए। इसका कारण यह है कि भैरव एक तामसिक देवता हैं। तंत्र मंत्र द्वारा इनकी साधना की जाती है। जबकि पारिवारिक जीवन में सुख शांति और प्रेम की अपेक्षा की जाती है। इसलिए घर में भैरव की मूर्ति नहीं रखनी चाहिए। भैरव को प्रसन्न रखने के लिए 8 वर्ष से छोटे बालक को भोजन कराया जाता है।
घर में नहीं रखें ये 7 मूर्तियां, सुख-समृद्धि की हो सकती है हानि
4 of 8
नटराज
- फोटो : natraj
भगवान शिव का एक रूप नटराज का है। वास्तुविज्ञान के अनुसार नटराज रूप वाली शिव प्रतिमा घर में नहीं होनी चाहिए। इसका कारण यह है कि भगवान शिव जब तांडव नृत्य करते हैं तो विनाश होता है। नटराज रूप में शिव तांडव करते इसलिए इन्हें घर में नहीं लाएं।
विज्ञापन
घर में नहीं रखें ये 7 मूर्तियां, सुख-समृद्धि की हो सकती है हानि
5 of 8
शनि देव
- फोटो : shani dev
शनि ग्रह की शांति के लिए शनि की पूजा आराधना की सलाह ज्योतिषशास्त्र देता है लेकिन इन्हें घर में लाने की सलाह ज्योतिषशास्त्र भी नहीं देता है। शनि महाराज एकांत, विरह, उदासीनता और वैराग के देवता माने जाते हैं। जबकि गृहस्थी को चलाने के लिए राग, प्रेम एवं भौतिक चीजों की जरुरत होती है। इसलिए शनि महाराज की मूर्तियों को घर में नहीं लाना चाहिए।
विज्ञापन
घर में नहीं रखें ये 7 मूर्तियां, सुख-समृद्धि की हो सकती है हानि
6 of 8
राहु
- फोटो : rahu
राहु की शांति के लिए ज्योतिषशास्त्र में राहु की पूजा करने की सलाह दी जाती है। लेकिन राहु की मूर्ति घर में लाने की सलाह नहीं दी जाती है क्योंकि राहु एक छाया ग्रह होने के साथ ही साथ पाप ग्रह भी है। यह मूल रूप से एक असुर है। इनकी पूजा इन्हें घर परिवार से दूर रखने के लिए की जाती है।
विज्ञापन
घर में नहीं रखें ये 7 मूर्तियां, सुख-समृद्धि की हो सकती है हानि
7 of 8
केतु
- फोटो : ketu
केतु भी उसी प्रकार का ग्रह है जैसा राहु क्योंकि दोनों ही एक असुर के शरीर से उत्पन्न हुए हैं। इसे भी छाया ग्रह और पाप ग्रह के रूप में बताया गया है। इसलिए केतु की प्रतिमा भी घर में नहीं लानी चाहिए।
घर में नहीं रखें ये 7 मूर्तियां, सुख-समृद्धि की हो सकती है हानि
8 of 8
कालरात्रि देवी
- फोटो : kaalratri devi
घर में देवी देवताओं की कैसी प्रतिमा होनी चाहिए इस विषय में वास्तु विज्ञान का यह कहना है कि सौम्य रूप वाली मूर्ति होनी चाहिए। देवी की कालरात्रि स्वरूप वाली मूर्ति उग्र रूप और विध्वंश का प्रतीक है इसलिए इस रूप में देवी मूर्ति घर में नहीं रखी जाती है। हलांकि कालरात्रि देवी भक्तों की हर मनोकामना पूर्ण करने वाली हैं। यह अपने अराधक को भौतिक सुख से लेकर मोक्ष तक प्रदान करने वाली मानी जाती हैं। इसलिए साधक देवी काली रूप में इनकी मूर्ति स्थापित करके पूजा करते हैं।