फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Navratri 2019: नवरात्रि में इन वास्तु टिप्स को अपना लिया तो घर में जमकर बरसेगा पैसा

Fri, 20 Sep 2019 02:00 PM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
navratri 2019 puja samagri list - फोटो : navratri 2019 puja samagri list
शारदीय नवरात्रों का समय बेहद शुभ होता है। नवरात्रि में मां भगवती की पूजा आराधना के साथ वातावरण बेहद पवित्र होता है। इस समय देवी की पूजा करते समय अगर वास्तु के सरल उपायों को अपनाया जाए तो मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। आइए जानते हैं देवी आराधना की इन नौ रातों के में आप किस तरह के वास्तु उपाय करके अपने घर में सुख, समृद्धि और शांति ला सकते हैं। 

 
विज्ञापन

2 of 6
puja ghar
देवी के स्वागत से पहले घर में विशेष साफ-सफाई कर लें। अपने घर से फालतू का सामान जैसे पुराने जूते-चप्पल आदि को निकाल कर बाहर कर दें। गंदगी बिल्कुल ना करें। धूप दीप से वातावरण को सुंदर बनाएं। 
पूजा स्थल के आसपास गंदगी ना करें।
विज्ञापन

3 of 6
maa durga
इस बात का विशेष ध्यान रखें कि मंदिर का झंडा उत्तर-पश्चिम दिशा में लगा होना चाहिए। मां दुर्गा की प्रतिमा दक्षिणामुखी होनी चाहिए, लेकिन पूजा स्थल के नियम मंदिर से अलग होते हैं इसलिए घर में आराधना पूर्व दिशा की ओर मुख करके ही करनी चाहिए।

4 of 6
akhand jyoti - फोटो : akhand jyoti
नवरात्रि में देवी की आराधना के लिए मां दुर्गा की प्रतिमा को उत्तर-पूर्व दिशा में रखें।
अखंड ज्योत को दक्षिण-पूर्व दिशा में जलाएं।
विज्ञापन

5 of 6
स्वास्तिक औौर सिंदूर
पूजा में उपयोग होने वाले घड़े को लकड़ी के पटे पर रखें।
पूजा से पूर्व हल्दी या कुंकुंम से स्वास्तिक का चिन्ह बनाए। इससे पूजा स्थल पर सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
फूलों की खेती - फोटो : अमर उजाला
जिस स्थान पर भगवती की आराधना हो वहां पर सजावट का विशेष ध्यान रखना चाहिए।
पूजा कक्ष की सजावट करते समय रंगों का विशेष ध्यान रखें। वहां पर सफेद, हल्का पीला, हरा आदि जैसे हल्के रंगों का पेंट करना चाहिए।
मां की पूजा करते समय लाल रंग के ताजे फूलों का इस्तेमाल करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें