फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vastu Tips: सप्ताह के इन दिनों पर नहीं करना चाहिए पैसों का लेन-देन, वास्तु में बताए गए हैं कुछ जरूरी नियम

Sat, 27 Dec 2025 02:04 PM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Vastu Tips: वास्तु के अनुसार कुछ दिन ऐसे होते हैं, जब पैसों का लेन-देन समृद्धि बढ़ाता है, वहीं कुछ दिनों में किया गया लेन-देन मां लक्ष्मी की नाराजगी का कारण बन सकता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि धन से जुड़े कामों के लिए कौन-से दिन शुभ माने जाते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
पैसों के लेनदेन से जुड़े वास्तु के जरूरी नियम - फोटो : Amar Ujala
Vastu Tips For Money Borrowing: हिंदू परंपरा में पैसे को मां लक्ष्मी की कृपा, शुभ संकेत और सकारात्मक ऊर्जा से जोड़कर देखा जाता है। वास्तु शास्त्र भी इस बात पर विशेष जोर देता है कि धन का आदान-प्रदान किस दिन किया जाए और किन दिनों में इससे परहेज करना बेहतर होता है। मान्यता है कि हर दिन की अपनी अलग ऊर्जा होती है, जो हमारे आर्थिक फैसलों और धन प्रवाह को प्रभावित करती है। वास्तु के अनुसार कुछ दिन ऐसे होते हैं, जब पैसों का लेन-देन समृद्धि बढ़ाता है, वहीं कुछ दिनों में किया गया लेन-देन मां लक्ष्मी की नाराजगी का कारण बन सकता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि धन से जुड़े कामों के लिए कौन-से दिन शुभ माने जाते हैं।

Peepal Tree: घर की दीवार पर पीपल के पेड़ का उगना देता है ये संकेत, जानें इसे हटाने के नियम
 
विज्ञापन

2 of 5
धन के लेन-देन के लिए शुभ दिन - फोटो : Adobe Stock
धन के लेन-देन के लिए शुभ दिन
वास्तु शास्त्र के अनुसार सोमवार, गुरुवार और शुक्रवार पैसों के लेन-देन के लिए विशेष रूप से शुभ होते हैं। इनमें शुक्रवार का दिन सबसे ज्यादा महत्व रखता है, क्योंकि यह मां लक्ष्मी और शुक्र ग्रह से जुड़ा माना जाता है। शुक्र ग्रह ऐश्वर्य, सुख-सुविधा और आर्थिक मजबूती का प्रतीक है। इसलिए शुक्रवार को किया गया धन संबंधी लेन-देन व्यक्ति की आर्थिक स्थिति को स्थिर और मजबूत बनाने में सहायक माना जाता है।
विज्ञापन

3 of 5
धन के लेन-देन के लिए शुभ दिन - फोटो : Adobe Stock
वहीं सोमवार भगवान शिव को और गुरुवार भगवान विष्णु को समर्पित होता है। इन दोनों दिनों में किया गया लेन-देन शुभ फल देता है और धन संबंधी बाधाओं को कम करने में मदद करता है।

Makar Sankranti 2026: 14 या 15 जनवरी किस दिन मनाई जाएगी मकर संक्रांति? जानें शुभ मुहूर्त और दान का महत्व

4 of 5
इन दिनों पैसे का लेन-देन करने से बचें - फोटो : Adobe Stock
इन दिनों पैसे का लेन-देन करने से बचें
वास्तु के अनुसार, शनिवार को पैसों के लेन-देन से बचना चाहिए। यह दिन शनि देव से संबंधित होता है, जिन्हें कर्म और न्याय का देवता माना जाता है। मान्यता है कि शनिवार के दिन धन का लेन-देन करने से आर्थिक स्थिरता प्रभावित हो सकती है। इसके अलावा मंगलवार को भी उधार देने या लेने से बचना चाहिए, क्योंकि इस दिन दिया गया पैसा लंबे समय तक वापस न मिलने की संभावना रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
तिथियों का भी रखें ध्यान - फोटो : adobe stock
तिथियों का भी रखें ध्यान
दिनों के साथ-साथ कुछ तिथियों को भी धन के लेन-देन के लिए अशुभ माना गया है। वास्तु शास्त्र के अनुसार अमावस्या के दिन पैसों का लेन-देन नहीं करना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि इस तिथि पर किया गया आर्थिक व्यवहार नकारात्मक ऊर्जा को बढ़ा सकता है और धन संबंधी अस्थिरता पैदा कर सकता है।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें