वास्तु टिप्स
- फोटो : Adobe stock
फटे या टूटे जूते
फटे जूते दरिद्रता, नकारात्मक ऊर्जा और भाग्य में बाधा लाते है, जिससे जीवन में परेशानियां बढ़ती हैं और व्यक्ति को कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। फटे या टूटे जूते-चप्पल प्रगति में बाधा का संकेत भी माने जाते हैं। वास्तु के अनुसार, इन्हें घर में रखने से नकारात्मकता बढ़ती है। इसलिए नए साल से पहले इन्हें बाहर करना शुभ माना जाता है।
सूखे या मुरझाए पौधे
वास्तु के अनुसार, सूखे या मुरझाए पौधे नकारात्मक ऊर्जा के साथ धन, करियर और प्रगति में बाधा डालते हैं। इन्हें हटाकर नए हरे पौधे लगाने से घर में सुख-समृद्धि के साथ सकारात्मकता ऊर्जा भी आती है।