फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वास्तु उपाय: घर के आगे ऐसी 10 चीजों का बना होना माना जाता है अशुभ

Fri, 18 Sep 2020 06:35 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
वास्तुशास्त्र में दिशाओं का महत्व - फोटो : अमर उजाला
वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर घर में वास्तु दोष से संबंधित किसी तरह का दोष होता है तो घर में रहने वाले सदस्यों को कई तरह की परेशानियां का सामना करना पड़ सकता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार न सिर्फ घर के अंदर कई तरह के वास्तुदोष होते हैं बल्कि घर के बाहर भी कई तरह के वास्तु देखने को मिल सकते हैं। वास्तु दोष होने पर आर्थिक परेशानी, पारिवारिक जीवन में मनमुटाव और मानसिक परेशानी हो सकती हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के बाहर और आस पास ऐसी दस तरह की चीजें नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन

2 of 6
वास्तुशास्त्र में दिशाओं का महत्व
मान्यता है कि घर के मुख्य प्रवेश द्वार से ही सभी तरह की सुख- समृद्धि और वैभव का प्रवेश होता है। ऐसे में घर के बाहर गंदे पानी का जमाव नहीं होना चाहिए। यह वास्तु दोष होने का प्रमुख कारण माना जाता है। वास्तु के अनुसार अगर यह जल जमाव घर के पश्चिम दिशा की ओर हो तो धन के नुकसान और अपयश होने का डर लगा रहता है। 

वास्तु के 10 आसान उपाय: सकारात्मक ऊर्जा रखेगी आपके घर में कदम, सुख-सौभाग्य की होगी बरसात
विज्ञापन

3 of 6
vastu tips
घर के आगे कभी भी कांटेदार पौधे नहीं लगना चाहिए। घर के सामने कांटेदार पौधे होने से आपके शत्रुओं की संख्या बढ़ने लगती है। साथ पारिवारिक मतभेद और सेहत पर विपरीत प्रभाव पड़ता है।

4 of 6
वास्तु उपाय
- घर के आगे कूड़ेदान या कूड़े का ढ़ेर नहीं होना चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार यह कष्टकारी और धन हानि का सूचक है।
- बिजली का खंभा मुख्य द्वार के सामने उन्नति में बाधक माना जाता है।
विज्ञापन

5 of 6
vastu tips
- घर के आगे किसी भी तरह का घना पेड़ नहीं होना चाहिए। यह वास्तु दोष उत्पन्न करता है।
- घर के आगे से बेल का ऊपर चढ़ना शुभ नहीं माना जाता है। वास्तु विज्ञान के अनुसार इससे विरोधियों और शत्रुओं की संख्या बढ़ती है जिससे उन्नति में बाधा आती है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Vastu tips for plants
- वास्तु के अनुसार घर की दहलीज यानी मुख्य द्वार से ऊंची सड़क का होना कष्टकारी होता है। 
- वास्तु के अनुसार जिन पौधे में से हमेशा दूध की तरह कोई तरल पदार्थ निकलता है उसे घर के मुख्य दरवाजे के सामने कभी भी नहीं लगना चाहिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें