फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वास्तु दोष से लेकर लक्ष्मीजी की कृपा तक, चुटकी भर नमक के ये हैं फायदे

Fri, 04 Sep 2020 06:22 AM IST
विनोद शुक्ला अनीता जैन, वास्तुविद
विज्ञापन
1 of 6
नमक का प्रयोग न सिर्फ आपके घर को सकारात्मक ऊर्जा से भर देता है बल्कि आपके घर में सुख- समृद्धि बढ़ाने में भी सहायक है। - फोटो : अमर उजाला
बिना नमक के स्वादिष्ट खाने की कल्पना नहीं की जा सकती। थोड़ा सा नमक आपके खाने को लजीज बना देता है। खाने में नमक कम हो, तो वह बेस्वाद लगता है। नमक सिर्फ खाने को स्वादिष्ट ही नहीं बनाता बल्कि इसमें नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने की भी अद्भुत शक्ति होती है। वास्तु शास्त्र की मानें तो नमक में बुरी शक्तियों को दूर करने की बहुत शक्ति होती है। नमक का प्रयोग न सिर्फ आपके घर को सकारात्मक ऊर्जा से भर देता है बल्कि आपके घर में सुख- समृद्धि बढ़ाने में भी सहायक है।
विज्ञापन

2 of 6
vastu tips
वास्तुदोष निवारण के लिए
वास्तुदोष निवारण में नमक एक शक्तिशाली उपाय है। कांच के बाउल में सैंधा नमक की डलियां भरकर शौचालय में रखने से वहां की नकारात्मक ऊर्जा समाप्त होती है। पंद्रह दिन के बाद नमक को बदलते रहें। दरअसल, नमक और कांच दोनों ही राहु की वस्तु हैं जो राहु के नकारात्मक प्रभाव को दूर करती हैं। राहु नकारात्मक ऊर्जा और कीटाणु, जो इन्फेक्शन देते हैं। उसका कारक माना गया है। जिसके कारण परिवार की सेहत और समृद्धि दोनों पर बुरा प्रभाव पड़ता है।
विज्ञापन

3 of 6
वास्तुशास्त्र में दिशाओं का महत्व - फोटो : vastu tips
पति-पत्नी में मधुर संबंध के लिए
अगर पति-पत्नी में आपसी तालमेल नहीं है और छोटी-मोटी बातों पर झगड़ा होता है, तो गृहकलेश को दूर करने के लिए आपको अपने शयनकक्ष में सेंधा नमक का एक छोटा सा टुकड़ा अवश्य रखना चाहिए। नमक नकारात्मक ऊर्जा को सोख लेता है जिससे वातावरण हल्का होगा व धीरे-धीरे तनाव दूर होगा और रिश्ते सुधरेंगे।  

4 of 6
वास्तुशास्त्र में दिशाओं का महत्व - फोटो : vastu tips
रॉक साल्ट लैंप से सौभाग्य
घर में सकारात्मक माहौल के लिए आप चाहें तो सेंधा नमक के स्थान पर रॉक सॉल्ट का लेंप भी रख सकते हैं। इसे किसी भी कमरे में रखा जा सकता है पर ध्यान रहे कि इसे कक्ष में रखने की दिशा दक्षिण या दक्षिण-पूर्व हो। इस लैंप को जलाने से आपको मानसिक शांति अनुभव होती है, इतना ही नहीं आप इससे ताजगी महसूस करेंगे।घर में रॉक साल्ट रखने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा,जिससे आपकी  शारीरिक, मानसिक और आर्थिक समस्याएं दूर होंगी। 
 
विज्ञापन

5 of 6
Nazar dosh remedies
नजर दोष होगा दूर
यदि परिवार के किसी सदस्य को नजर लग गई है, तो एक चुटकी नमक और थोड़ी सी राई लेकर सात बार सिर के ऊपर से घुमाकर पानी में बहा दें अथवा बाहर फेंक दें,नज़र उतर जाएगी। हफ्ते में एक दिन पानी में चुटकी भर नमक मिलाकर बच्चों को नहलाएं, बच्चों को नजर नहीं लगेगी और स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां भी कम होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
वास्तु उपाय
स्ट्रेस करता है दूर
रात को सोते समय पानी में एक चुटकी नमक डालकर हाथ पैर धोने से शारीरिक थकान तो मिटती है, स्ट्रेस भी दूर होता है और नींद अच्छी आती है। इसके अलावा राहु और केतु के दुष्प्रभाव भी दूर होते हैं।

लक्ष्मीजी की रहेगी कृपा
गुरुवार को छोड़कर पोंछा लगाते समय पानी में थोड़ा साबुत खड़ा नमक (समुद्री नमक) मिला लेना चाहिए। इस उपाय से भी घर की नकारात्मक ऊर्जा नष्ट हो जाती है एवं दरिद्रता दूर होकर धन का आगमन बना रहेगा।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें