फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vastu Tips for Home: आपको कंगाल बना सकती हैं घर में रखी ये 8 चीजें, तुरंत करें बाहर

Sat, 26 Jun 2021 08:23 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 9
वास्तु टिप्स फॉर होम - फोटो : अमर उजाला
Vastu Tips for Home: घर की साज-सज्जा के लिए हम अपने घर में सजावट की वस्तुएं लगाते हैं। हमारा घर साफ-सुधरा रहे, इसके लिए रोजाना झाड़ू-पोछा करते हैं। घर को सुंदर बनाने के लिए बिखरे पड़े सामानों को व्यवस्थित तरीके से लगाते हैं। लेकिन इन सबके अलावा घर की सुख-शांति और खुशहाली के लिए वास्तु के नियमों का भी ध्यान रखना बहुत जरूरी है। ऐसा इसलिए क्योंकि वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में कुछ विशेष चीजों का होना शुभ नहीं माना जाता है। ये चीजें घर में वास्तु दोष को पैदा करती हैं जिससे घर में कलह, सेहत से जुड़ी परेशानियां और आर्थिक तंगी के अलावा अन्य तमाम तरह की समस्याएं आती हैं। ऐसी चीजों को घर से तुरंत ही बाहर निकाल देना चाहिए, अन्यथा ये चीजें आपको कंगाल बना सकती हैं। आइए वास्तु के नियम के अनुसार जानते है घर में कौनसी चीजें घर की तरक्की में बाधा पहुंचाती हैं..
विज्ञापन

2 of 9
वास्तु के अनुसार, घर में टूटा फर्नीचर वास्तु दोष पैदा का कारक है। - फोटो : amar ujala
टूटा हुआ फर्नीचर
अगर आपके घर में टूट हुआ फर्नीचर है तो उसे तुरंत घर से बाहर निकाल दें। वास्तु के अनुसार, घर में टूटा फर्नीचर वास्तु दोष पैदा का कारक है। यह घर में आर्थिक तंगी के साथ साथ वैवाहिक जीवन में परेशानियां लाता हैं। 
विज्ञापन

3 of 9
घर में कबूत का घोंसला अशुभ संकेत माना जाता है। - फोटो : सोशल मीडिया
कबूतर का घोंसला
वास्तु शास्त्र के नियमानुसार, घर में कबूतर का घोंसला है तो उसे तुरंत हटा दें। घर में कबूत का घोंसला अशुभ संकेत माना जाता है। इसके कारण घर की तरक्की रुक जाती है और घर में कलह होने लगती है।

4 of 9
खराब या रुकी हुई घड़ी घर में नकारात्मक ऊर्जा पैदा करती है। - फोटो : pixabay
खराब घड़ी
वास्तु के नियमानुसार, अगर आपके घर में रुकी या खराब घड़ी हो तो उसे तुरंत ठीक कराना चाहिए अथवा उसे घर से बाहर निकाल देना चाहिए। माना जाता है कि खराब या रुकी हुई घड़ी घर में नकारात्मक ऊर्जा पैदा करती है।
विज्ञापन

5 of 9
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
फटे पुराने कपड़े
वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में फटे-पुराने कपडे हैं तो उन्हें तुरंत ही घर से निकाल देना चाहिए। नियमानुसार, घर में फटे-पुराने कपड़े शुक्र ग्रह को कमजोर करते हैं जो धन-वैभव और समृद्धि के कारक हैं। शुक्र ग्रह की मजबूती के लिए साफ-सुधरे और एकदम प्रेस किए हुए कपड़े पहनना चाहिए।
विज्ञापन

6 of 9
वास्तु विज्ञान के अनुसार, घर में टूटा हुआ कांच अशुभता को दर्शाता है। - फोटो : सोशल मीडिया
टूटा हुआ कांच
वास्तु विज्ञान के अनुसार, घर में टूटा हुआ कांच अशुभता को दर्शाता है। यदि आपके घर पर किसी भी तरह का टूटा हुआ कांच हो तो उसे तुरंत हटा निकाल दें। टूटे हुए कांच से घर में नकारात्मक ऊर्जा प्रबल होती है जिसका घर की सुख-शांति पर असर पड़ता है।
विज्ञापन

7 of 9
वास्तु के नियमानुसार खराब इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरण घर में नकारात्मक ऊर्जा पैदा करते हैं। - फोटो : सोशल मीडिया
बेकार इलेक्ट्रॉनिक्स सामान
वास्तु के अनुसार घर में पुराने इलेक्ट्रॉनिक सामान को बाहर निकाल देना चाहिए। माना जाता है कि खराब इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरण घर में नकारात्मक ऊर्जा पैदा करते हैं। इसलिए आपके लिए अच्छा होगा कि आप अपने घर से इन पुरानी चीजों को घर से हटा दें।

8 of 9
खराब इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरण घर में नकारात्मक ऊर्जा पैदा करते हैं। - फोटो : social media
खंडित मूर्तियां
वास्तु शास्त्र के अनुसार, पूजा घर में खंडित मूर्ति का होना अशुभ माना जाता है। पूजाघर में खंडित मूर्ति नहीं होनी चाहिए। मंदिर से खंडित मूर्तियां हटा दें। ऐसा करने से घर का वास्तु दोष दूर होता है और वातावरण शुद्ध बना रहता है।  
विज्ञापन

9 of 9
वास्तु के अनुसार घर में कांटेदार पौधे नहीं होने चाहिए। - फोटो : सोशल मीडिया
कांटेदार पौधा
वास्तु शास्त्र के अनुसार, यदि आपके घर में कांटेदार या दूध वाले पौधे जैसे कैक्टस, रबर प्लांट आदि हैं तो इन्हें आप घर से हटा दें। विशेष रूप से तो इस तरह के पौधे तुलसी के पौधे के समीप तो लगाना ही नहीं चाहिए। वास्तु के अनुसार घर में कांटेदार या दूध वाले पौधे कमजोर राहु और शनि को दर्शाते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें