फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vastu Tips: दुख और परेशानियों को न्योता देती हैं घर में रखी ये 3 चीजें, आज ही करें बाहर

Thu, 04 Jun 2026 03:28 PM IST
Megha Kumari ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Vastu Tips For Home Happines: वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में रखी कुछ चीजें जहां सुख, समृद्धि और खुशहाली को बढ़ाती हैं, तो वहीं कुछ तनाव का कारण भी बनती हैं।
विज्ञापन
1 of 4
vastu shastra - फोटो : Amar Ujala
Vastu Tips For Home Happines: वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में मौजूद हर वस्तु सकारात्मक और नकारात्मक ऊर्जा को प्रभावित करती है। जहां कुछ चीजें सुख, समृद्धि और खुशहाली को बढ़ाने का काम करती हैं, वहीं कुछ वस्तुएं ऐसी भी होती हैं जो अनजाने में घर की शांति और तरक्की में बाधा बन सकती हैं। मान्यता है कि, घर में लंबे समय तक बेकार, टूटी-फूटी या खराब वस्तुएं रखने से नकारात्मक ऊर्जा का संचार बढ़ता है, जिससे आर्थिक, मानसिक और पारिवारिक समस्याएं जन्म ले सकती हैं। इसलिए समय-समय पर घर की साफ-सफाई कर ऐसी चीजों को बाहर करना आवश्यक माना गया है।
Vastu For Matka: गर्मियों में मटका रखने से बदल सकती है घर की ऊर्जा, जानें वास्तु से जुड़े नियम
Vastu Tips: घड़ी की टिक-टिक में छिपा है सफलता का संकेत, जानिए घड़ी से जुड़े वास्तु नियम
विज्ञापन

2 of 4
vastu shastra - फोटो : अमर उजाला
टूटा या चटका हुआ कांच
वास्तु शास्त्र में टूटा हुआ कांच, दरार पड़ा शीशा या चटकी हुई कांच की वस्तुओं को अशुभ माना जाता है। मान्यता है कि, ऐसी चीजें घर में नकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करती हैं। परिवार के सदस्यों के बीच तनाव और मानसिक अशांति बढ़ा सकती हैं। यदि घर में ऐसा कोई समान हो, उसे जल्द से जल्द हटाना बेहतर माना जाता है।
Vastu Tips: क्या रसोईघर में जूते-चप्पल पहनकर जा सकते हैं? जान लें इससे जुड़े वास्तु नियम
धूप-दीप और कपूर से दूर होती है नकारात्मकता, ग्रहों के मिलते हैं शुभ प्रभाव
विज्ञापन

3 of 4
vastu shastra - फोटो : freepik
बंद या खराब घड़ी
वास्तु शास्त्र में घड़ी को समय और प्रगति का प्रतीक माना गया है। ऐसे में घर में बंद या खराब घड़ी को रखना भाग्य और अटके हुए कार्यों का संकेत देता है। ऐसी घड़ियां सकारात्मक ऊर्जा के प्रवाह को प्रभावित कर सकती हैं और व्यक्ति के जीवन में बाधाओं को बढ़ा सकती हैं। इसलिए यदि घर में कोई घड़ी लंबे समय से बंद पड़ी है, तो उसे तुरंत ठीक करवाएं या घर से हटा दें।
Vastu Tips: पक्षियों के लिए दाना-पानी रखते समय रखें इन नियमों का ध्यान, मिलेंगे शनि और राहु-केतु के शुभ प्रभाव
विज्ञापन

4 of 4
vastu shastra - फोटो : freepik
फटे-पुराने और अनुपयोगी कपड़े
वास्तु शास्त्र में फटे, अत्यधिक पुराने या अनुपयोगी कपड़ों को घर में जमा करके रखना शुभ नहीं माना जाता। मान्यता है कि, ऐसे कपड़े दरिद्रता और नकारात्मकता को बढ़ावा देते हैं। इसके अलावा ये घर में अव्यवस्था भी पैदा करते हैं, जिससे सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बाधित हो सकता है। जिन कपड़ों का उपयोग नहीं हो रहा है, उन्हें जरूरतमंदों को दान करना या घर से बाहर करना अधिक शुभ माना जाता है।
Vastu Tips: नया घर या फ्लैट खरीदने से पहले वास्तु के ये गुप्त नियम जान लें, वरना जीवनभर हो सकती है परेशानी
Vastu Tips: कैसा होना चाहिए फ्लैट का वास्तु ? जानिए वास्तु के सरल और कारगर उपाय

 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें