हर व्यक्ति चाहता है कि वह अपने परिवार को एक अच्छा और संपन्न जीवन दे सके, इसलिए हर व्यक्ति की कोशिश रहती है कि उसके घर में धन-समृद्धि बनी रहे लेकिन कई बार बहुत मेहनत और प्रयास करने पर भी धन की कमी बनी रहती है। वास्तु शास्त्र में हर दिशा का अपना एक अलग महत्व और देवता बताए गए हैं, जिसके अनुसार, कुबेर देव को उत्तर दिशा का स्वामी बताया जाता है, इसलिए इसे धन दायक दिशा कहा गया है। वास्तु में कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताया गया है जिन्हें उत्तर दिशा में रखने से धन लाभ होता है और धन संबंधित समस्याओं से निजात मिलती है।