फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणेश जी की मूर्ति से संबंधित इन वास्तु नियमों का रखें ध्यान, वरना समृद्धि की जगह आएगी दरिद्रता

Fri, 15 Oct 2021 04:43 PM IST
शशि सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
वास्तु शास्त्र के अनुसार गणपति प्रतिमा के नियम
वास्तु शास्त्र में जीवन को सुखमय और समृद्ध बनाने के लिए कई नियम व महत्वपूर्ण सुझाव दिए गए हैं। वास्तु में मुख्यता नकारात्मकता को दूर करके सकारात्मकता को बढ़ावा देने पर जोर जाता है। हिंदू धर्म में गणेश जी को शुभता का प्रदान करने वाले देव और विघ्नहर्ता कहा गया है, तो वहीं वास्तु में भी गणेश जी की प्रतिमा को घर में रखना बहुत शुभ माना जाता है। लोग अपने घरों पूजा स्थान के अलावा द्वार पर भी गणेश जी की प्रतिमा लगाते हैं। इसी के साथ लोग उपहार स्वरूप भी एक-दूसरे को गणेश जी की प्रतिमा देते हैं लेकिन क्या आपको पता है कि यदि गणेश जी की प्रतिमा से संबंधित कुछ बातों को ध्यान में न रखा जाए तो घर में सुख समृद्धि की बजाय दरिद्रता का आगमन हो सकता है। वास्तु के अनुसार, गणपति बप्पा की प्रतिमा से संबंधित इन नियमों को ध्यान में रखना आवश्यक होता है। तो चलिए जानते हैं इस बारे में।
विज्ञापन

2 of 5
गणेश जी - फोटो : SOCIAL MEDIA
इस तरह न लगाएं भगवान गणेश की प्रतिमा-

वास्तु शास्त्र कहता है कि घर के मुख्य द्वार पर गणेश जी की प्रतिमा लगाने से सुख-समृद्धि आती है और जीवन में शुभता व सकारात्मकता बनी रहती है लेकिन गणेश जी की प्रतिमा लगाते समय इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि गणपति जी की प्रतिमा को इस तरह से लगाएं कि उनकी पीठ के दर्शन नहीं होने चाहिए। इससे आपको दरिद्रता का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
घर में न रखें गणपति जी की ऐसी प्रतिमा-

सभी के घरों गणेश जी की प्रतिमा अवश्य होती है। यदि आप अपने घर के लिए गणेश जी की प्रतिमा ला रहे हैं तो हमेशा वाममुखी यानी बायीं ओर सूंड वाले गणपति लाने चाहिए। यदि आप लातीं ओर सूंड वाले गणपति लेकर आते हैं तो नियमों का पालन करना बेहद जरूरी होता है।

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
बेटी को उपहार में गणेश जी की प्रतिमा-
 
लोग उपहार में भी गणपति बप्पा की प्रतिमा देते हैं। बेटी की विदाई में गणेश जी देना शुभ नहीं माना जाता है। मान्यता है कि यदि घर की लक्ष्मी के साथ गणेश को भी भेज दिया जाए तो घर की समृद्धि भी चली जाती है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ganesha - फोटो : अमर उजाला
इन जगहों पर न लगाएं गणपति प्रतिमा-
 
कई बार लोग पूजा घर के अलावा भी अन्य स्थानों पर गणपति जी की मूर्ति लगा देते हैं लेकिन हर स्थान पर गणेश जी की प्रतिमा नहीं लगाना चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में दीवार पर लटकाकर गणपति नहीं लगाने चाहिए और शयनकक्ष में भी गणपति बप्पा की प्रतिमा नहीं लगानी चाहिए। इससे पति-पत्नी के बीच कलह की स्थिति बनी रहती है।
 
 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें