फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Money Plant Vastu: भूलकर भी न करें मनीप्लांट से जुड़ी ये गलतियां, अन्यथा हो जाएंगे कंगाल

Sun, 22 May 2022 05:58 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
इस पौधे को घर में लगाने से मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है साथ ही खुशहाली बनी रहती है। - फोटो : iStock
Money Plant Vastu:  वास्तु शास्त्र में न सिर्फ दिशाओं के आधार पर कार्य किया जाता है बल्कि पेड़-पौधों का भी इसमें बड़ा महत्व है। वास्तुशास्त्र के अनुसार कई ऐसे पौधों के बारे बताया गया है, जिनको घर में लगाने से सुख-समृद्धि आती है। इन्हीं पौधों में से एक है मनी प्लांट। जैसा कि इस पौधे के नाम से ही समझ आता है,  इस पौधे को घर में लगाने से कभी पैसों की कमी नहीं होती। इस पौधे को घर में लगाने से मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है साथ ही खुशहाली बनी रहती है। हालांकि, ये पौधा तभी फलदायी होता है, जब इसे वास्तु के नियमों के अनुसार लगाया जाता है। मान्यता है कि यदि वास्तु के नियमों का पालन करके मनी प्लांट का पौधा लगाया जाए, तो घर में सुख-समृद्धि और रुपये-पैसों की कोई कमी नहीं रहती। वैसे तो घर में मनीप्लांट रखने से सुख-समृद्धि का वास होता है। आर्थिक तंगी से बचने  के लिए भी इस पौधे को लगाया जाता है। लेकिन घर में मनीप्लांट रखने से पहले कुछ बातों का जान लेना जरूरी होता है। मनीप्लांट का पौधा घर में लगाने से पहले कुछ सावधानियां  बरतनी  बेहद आवश्यक है। आइए जानते हैं क्या हैं वो सावधानियां। 
विज्ञापन

2 of 6
उत्तर-पूर्व दिशा में न रखें मनीप्लांट - फोटो : iStock
उत्तर-पूर्व दिशा में न रखें मनीप्लांट
यदि आप घर में सुख-समृद्धि चाहते हैं तो भूलकर भी घर की उत्तर-पूर्व दिशा में मनीप्लांट भूलकर भी नहीं करना चाहिए। कहते हैं कि इस दिशा में मनीप्लांट लगाने से व्यक्ति कर्ज तले दब जाता है।  इसलिए इस पौधे को हमेशा दक्षिण-पूर्व दिशा में रखना चाहिए।
विज्ञापन

3 of 6
इस पौधे को सीधे जमीन पर नहीं रखना चाहिए।
बेल को जमीन पर न फैलने दें 
चूंकि मनीप्लांट बेल है और यह तेजी से बढ़ती  है। इसलिए इस पौधे को सीधे जमीन पर नहीं रखना चाहिए। बल्कि रस्सी या लकड़ी या छड़ की मदद से इसे ऊपर बढ़ने की दिशा में रख सकते हैं। जमीन पर फैलने से आर्थिक तंगी आती है। 

4 of 6
मनीप्लांट को सूखने न दें 
मनीप्लांट को सूखने न दें 
वास्तु के अनुसार, यदि घर में रखा  मनीप्लांट सूख रहा है तो यह दुर्भाग्य का प्रतीक माना जाता है। सूखा हुआ मनीप्लांट घर की आर्थिक स्थिति को भी नुकसान पहुंचाता है। इसलिए अगर इसके पत्ते सूखने लगे तो उन्हें हटा देना चाहिए। 
विज्ञापन

5 of 6
भूलकर भी न करें गिफ्ट - फोटो : money plant
भूलकर भी न करें गिफ्ट
वास्तु शास्त्र के अनुसार, मनीप्लांट का पौधा भूलकर भी किसी को गिफ्ट नहीं करना चाहिए। वास्तु और ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यदि आपने मनीप्लांट को किसी को उपहार में दिया तो शुक्र ग्रह नाराज हो जाते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
शत्रु ग्रहों के पौधों के साथ न रखें  - फोटो : pinterest
शत्रु ग्रहों के पौधों के साथ न रखें 
ज्योतिष शास्त्र की मानें तो मनी प्लांट शुक्र ग्रह का पौधा है इसलिए इसे शुक्र ग्रह के शत्रु ग्रहों के पौधों के समीप नहीं रखना चाहिए। जैसे मंगल और सूर्य का पौधा गुड़हल, चंद्र का पौधा हरसिंगार। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें