फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Crassula Plant: मनी प्लांट से भी ज्यादा चमत्कारी माना जाता है ये पौधा, घर में लगाते ही होगी धन में वृद्धि

Sat, 29 Oct 2022 08:54 AM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
मनी प्लांट से भी ज्यादा चमत्कारी माना जाता है ये पौधा - फोटो : iStock
Crassula Plant Vastu Tips: हर कोई चाहता है कि उसके घर परिवार में सुख और समृद्धि बनी रहे। परिवार के प्रत्येक सदस्य का स्वास्थ्य अच्छा रहे और कभी भी पैसों की तंगी नहीं झेलनी पड़े इसके लिए व्यक्ति दिन रात मेहनत भी करता है, लेकिन कभी-कभी तमाम कोशिशों के बाद भी परेशानियों से राहत नहीं मिल पाती। ऐसे में आप वास्तु का सहारा ले सकते हैं। वास्तु में ऐसे कई उपाय बताए गए हैं, जिनके जरिए जीवन की परेशानियों को कम किया जा सकता है। वास्तु के अनुसार घर या ऑफिस में कुछ पौधे लगाने से जीवन में सुख और शांति आती है। इन्हीं पौधों में से एक है क्रासुला का पौधा। ज्यादातर लोगों को ये बात पता है कि घर में मनी प्लांट लगाने से आर्थिक समृद्धि बढ़ती है, जबकि वास्तु में क्रासुला के पौधे को भी बेहद चमत्कारी माना गया है। वास्तु शास्त्र के अनुसार क्रासुला प्लांट मनी प्लांट से भी ज्यादा तेज असर दिखाता है। तो चलिए जानते हैं वास्तु शास्त्र के अनुसार क्रासुला के फायदे और सही दिशा के बारे में....  
विज्ञापन

2 of 6
मनी प्लांट से भी ज्यादा चमत्कारी माना जाता है ये पौधा - फोटो : iStock
बहुत शुभ है क्रासुला का पौधा
वास्तु शास्त्र में क्रासुला के पौधे को बेहद शुभ और लाभकारी माना गया है। इसे घर में लगाने से व्यक्ति की आर्थिक समस्याएं खत्म हो जाती हैं। साथ ही, धन के नए रास्ते खुलते हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
मनी प्लांट से भी ज्यादा चमत्कारी माना जाता है ये पौधा - फोटो : iStock
जिस तरह से हमारे यहां वास्तु शास्त्र होता है, वैसे ही चीन में फेंगशुई है। फेंगशुई के अनुसार, क्रासुला एक ऐसा पौधा है, जिसे सिर्फ घर में रख देने मात्र से ही ये पैसों को अपनी ओर खींचता है। घर या ऑफिस में इस पौधे को लगाने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। यदि आपके पास पैसा है, लेकिन पैसा टिकता नहीं है, तो आप क्रासुला का पौधा लगा सकते हैं।  

4 of 6
मनी प्लांट से भी ज्यादा चमत्कारी माना जाता है ये पौधा - फोटो : iStock
क्रासुला के पौधे के फायदे
क्रासुला का पौधा घर से नकारात्मक ऊर्जा का नाश कर सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह करता है। साथ ही ये पौधा व्यक्ति के आर्थिक समस्याओं को खत्म करता है। नौकरी में भी जल्द प्रमोशन के रास्ते खुलते हैं।  
विज्ञापन

5 of 6
मनी प्लांट से भी ज्यादा चमत्कारी माना जाता है ये पौधा - फोटो : iStock
क्रासुला पौधा लगाने की सही दिशा 
क्रासुला का पौधा लगाना बेहद शुभ होता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, क्रासुला के पौधे को प्रवेश द्वार के दाहिनी तरफ रखें। इसके अलावा आप इसे अपने ऑफिस के डेस्क पर भी रख सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मनी प्लांट से भी ज्यादा चमत्कारी माना जाता है ये पौधा - फोटो : iStock
क्रासुला के पौधे के नाम 
क्रासुला के पौधे को मनी ट्री, फ्रेंडशिप ट्री, लकी प्लांट, जेड प्लांट के नाम से भी जानते हैं। साथ ही इसे कुबेराशी प्लांट और पैसों का चुंबक भी कहा जाता है। इसके नाम से ही इसकी खासियत का पता लग जाता है। 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये खबर लोक मान्यताओं पर आधारित है। इस खबर में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें