फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vastu Tips: भूलकर भी इस दिन न करें नई झाड़ू घर लाने की गलती, अन्यथा हो सकते हैं कंगाल

Mon, 23 May 2022 01:15 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
वास्तु शास्त्र के अनुसार, झाड़ू से जुड़ी एक गलती अमीर से अमीर इंसान को कंगाल कर सकती है। - फोटो : pixabay
Vastu Tips For Broom : झाड़ू का इस्तेमाल लगभग हर घर में किया जाता है। घर की साफ-सफाई  में इसका उपयोग होता है।   घर की साफ-सफाई के लिए इस्तेमाल होने वाली झाड़ू को लोग भले ही एक सामान्य सी वस्तु मानते हों, लेकिन इसका संबंध आपके सुख और सौभाग्य से जुड़ा हुआ है। ज्योतिष के अनुसार झाड़ू का संबंध धन की देवी मां लक्ष्मी से होता है। कहा जाता है कि जिस घर में साफ-सफाई होती है, उसी घर में मां लक्ष्मी का आगमन होता है। इसके अलावा भी शास्त्रों में झाड़ू से जुड़े कई नियम बताए गए हैं, जिसे नहीं मानने पर मां लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं। झाड़ू को लेकर वास्तु शास्त्र में कई खास बातें बताई गई हैं।  वास्तु शास्त्र के अनुसार, झाड़ू से जुड़ी एक गलती अमीर से अमीर इंसान को कंगाल कर सकती है। आइए जानते हैं अगर घर में रखी झाड़ू टूट जाए तो नई झाड़ू खरीदते समय किन बातों का ख्याल रखना जरूरी है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
घर में कब लाएं नई झाड़ू
घर में कब लाएं नई झाड़ू
नई झाड़ू खरीदने के लिए अमावस्या, मंगलवार, शनिवार तथा रविवार अच्छे दिन माने जाते हैं। कृष्णपक्ष में झाड़ू खरीदना शुभ होता है।  ऐसा करने से सुख-समृद्धि बढ़ती है और घर के मालिक पर मां लक्ष्मी हमेशा मेहरबान रहती हैं। 
विज्ञापन

3 of 7
इस दिन ना खरीदें झाड़ू 
इस दिन ना खरीदें झाड़ू 
वास्तु शास्त्र के अनुसार, शुक्ल पक्ष में नई झाड़ू घर लाने के अशुभ परिणाम होते हैं। इसलिए शुक्ल पक्ष में नई झाड़ू खरीदकर कभी घर ना लाएं।  

4 of 7
इन दिनों में न फेंकें पुरानी झाड़ू - फोटो : iStock
इन दिनों में न फेंकें पुरानी झाड़ू
गुरूवार, एकादशी, पूर्णिमा, मंगलवार को पुरानी झाड़ू कभी भी घर के बाहर नहीं फेंकना चाहिए। मान्यता है यदि आपने इन दिनों में पुरानी झाड़ू फेंक दी तो कंगाली आ  सकती है। 
विज्ञापन

5 of 7
घर में इन जगहों पर कभी ना रखें झाड़ू 
घर में इन जगहों पर कभी ना रखें झाड़ू 
  • वास्तु के अनुसार झाड़ू कभी भी ईशान कोण यानी उत्तर-पूर्व दिशा में नहीं रखनी चाहिए। क्योंकि इस दिशा में झाड़ू रखने से घर में धन का आगमन नहीं होता। 
  • भोजन कक्ष तथा डायनिंग रूम में कभी झाड़ू नहीं रखना चाहिए।
  • बेडरूम में भी झाड़ू नहीं रखना चाहिए इससे दांपत्य जीवन में तनाव बढ़ता है।
  • किचन में झाड़ू नहीं रखनी चाहिए क्योंकि इससे घर में अन्न की कमी आती है।
विज्ञापन

6 of 7
घर में इस समय नहीं लगानी चाहिए झाड़ू  - फोटो : iStock
घर में इस समय नहीं लगानी चाहिए झाड़ू 
  • यदि घर का मुख्य व्यक्ति किसी खास काम से घर से बाहर गया है तब उसके पीछे से झाड़ू नहीं लगाना चाहिए वरना कार्य में बाधा आती है।
  • घर में कोई पूजा या अनुष्ठान प्रारंभ है तब उस पूजन के बीच में वहां झाड़ू नहीं लगाना चाहिए।
  • सूर्यास्त के बाद भी आमतौर पर झाड़ू नहीं लगाना चाहिए या जितना जरूरी है उतनी जगह ही झाड़ू लगाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
झाड़ू के कुछ अन्य नियम  - फोटो : iStock
झाड़ू के कुछ अन्य नियम 
  • झाड़ू हमेशा स्वच्छ साफ सुथरी और साबूत होनी चाहिए, टूटी फूटी और आधी झाड़ू से दरिद्रता बढती हैं।
  • झाड़ू को हमेशा छुपा कर रखना चाहिए, यदि इसे ढक कर रखें तो और अच्छा होता है।
  • झाड़ू को कभी भी खड़ा करके नहीं रखना चाहिए इससे धन टिकता नहीं।
  • झाड़ू को कभी भी मुख्यद्वार के पास नहीं रखना चाहिए, इससे घर में नकारात्मकता बढ़ती है। हां, रात में मुख्यद्वार के पास झाड़ू रखा जा सकता हैं।
  • झाड़ू पर गलती से भी पैर नहीं रखना चाहिए या उलाघना नहीं चाहिए ,  इससे लक्ष्मीजी नाराज होती हैं।
  • झाड़ू का प्रयोग डंडे के रूप में नहीं करना चाहिए। इससे केवल कचरा ही साफ करें।
  • किसी जानवर को भी झाड़ू से नहीं मारना चाहिए, वह भी अशुभ होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें